फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   समालखा से लूटी ईको गाड़ी में आए बदमाश आहुलाना के पास से कार लूटकर हुए फरार, इको छोड़ गए

समालखा से लूटी ईको गाड़ी में आए बदमाश आहुलाना के पास से कार लूटकर हुए फरार, इको छोड़ गए

Mon, 25 Mar 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
समालखा से लूटी ईको गाड़ी में आए बदमाश आहुलाना के पास से कार लूटकर हुए फरार, इको छोड़ गए
लूटी ईको में सीएनजी खत्म हुई तो बदमाशों ने आहुलाना में गाड़ी रोक लूट ली वैगन आर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। समालखा की मनाना फाटक के पास से पिस्तौल के बल पर ईको गाड़ी लूटकर फरार हुए बदमाश गांव आहुलाना पहुंचे तो गाड़ी में सीएनजी खत्म होने लगी तो उन्होंने ईको को वही छोड़ दिया। वहां से गन प्वाइंट पर एक सेवानिवृत्त फौजी की वैगन आर कार को लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर खुबडू झाल चौकी पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
रविवार को खरखौदा निवासी सेवानिवृत्त फौजी सतेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह अपनी वैगन आर में बेटे के साथ सरढाना से आहुलाना पुल की तरफ जा रहा था। इसी दौरान एक ईको गाड़ी सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर अपनी गाड़ी को उनकी कार के आगे रोक दिया। इस पर उन्होंने भी गाड़ी रोक दी। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते ईको से दो युवक उतरे और गन प्वाइंट पर उनको और उनके बेटे को काबू किया और दोनों को नीचे उतार दिया और उनकी कार लेकर फरार हो गए। सतेंद्र ने मामले की सूचना खुबडू चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता लगा कि मौके से बरामद की गई ईको गाड़ी को समालखा के मनाना फाटक के पास से लूटा गया है। इस बारे में समालखा की राजीव कॉलोनी निवासी कुलदीप ने समालखा थाना में लूट की शिकायत दे रखी है। उसने वहां मामला दर्ज करा रखा था कि वह अपने घर से ईको गाड़ी में सीएनजी भरवाने के लिए निकला था। मनाना फाटक के पास दो युवकों ने उसकी गाड़ी को रुकवा लिया था। बाद में समालखा के रेलवे रोड माडल टाउन के पिस्तौल दिखाकर उसकी गाड़ी को लूट लिया था। बाद में वह उसे पास ही नीचे उतारकर फरार हो गए थे। जिसके बाद खुबडू झाल चौकी पुलिस ने सतेंद्र के बयान पर लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि जांच करने पर पता लगा कि समालखा से लूटी गई ईको गाड़ी में सीएनजी नाममात्र की थी। अंदेशा है कि गैस रास्ते में खत्म होने के डर के चलते ही बदमाशों ने उसे यहां छोड़ दिया और दूसरी कार लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 मार्च को भी समालखा से टैक्सी में लाकर लूटी गई थी ईको
मनाना फाटक के पास से हुई लूट की वारदात से पहले 20 मार्च को समालखा से पीजीआई रोहतक के लिए टैक्सी में लाकर गोहाना में ईको गाड़ी लूटी गई थी। इसे लेकर पानीपत के गांव हथवाला निवासी जोगिंद्र ने गोहाना सिटी थाना में एक दिन पहले मुकदमा दर्ज कराया था।

सेवानिवृत्त फौजी ने गन प्वाइंट पर कार लूट की शिकायत दी है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। बदमाश ईको गाड़ी में सवार होकर आए थे। जांच में पता लगा कि ईको को समालखा से लूटा गया था। उसमें सीएनजी नाममात्र थी। जिसके चलते बदमाश पकड़े जाने के भय में उसे छोड़ गए। बदमाशों की तलाश को तीन टीम गठित की गई है।
-संदीप कुमार, चौकी प्रभारी खुबडू झाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed