फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   समुंद्र-नवीन गिरोह का शार्प शूटर गिरफ्तार

समुंद्र-नवीन गिरोह का शार्प शूटर गिरफ्तार

Thu, 27 Jul 2017 01:42 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
समुंद्र-नवीन गिरोह का शार्प शूटर गिरफ्तार
समुंद्र-नवीन गिरोह का शार्प शूटर गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो,
नरेला/कुंडली। नरेला क्षेत्र में हत्या प्रयास के मामले में फरार चल रहे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाश के पास से एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। वह नरेला के कुख्यात समुंद्र-नवीन गिरोह का शार्प शूटर बताया गया है। गिरोह के तार कुख्यात सोनू दरियापुर गिरोह से भी जुड़े हुए है।

अपराध शाखा के उपायुक्त डा. जी रामगोपाल नायक ने बताया कि धमकी देकर उगाही करने और लोगों को आतंकित करने के लिए गोलीबारी करने के मामले में शामिल कुख्यात पवन खत्री उर्फ चाची निवासी नरेला को सूचना के आधार पर सिंघू बॉर्डर से पकड़ा गया है। पिछले दिनों ही नरेला तथा बादली में हुई गोलीबारी की दो वारदातों में उसकी तलाश की जा रही थी। 17 जुलाई को पवन खत्री ने अपने सहयोगी अमन के साथ मिलकर जीटी रोड पर रोहिणी के रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर की कार पर गोलियां चलाईं और अगले ही दिन अपने गांव नरेला में रहने वाले धर्मवीर के घर पर दो राउंड फायर किए थे। उपायुक्त ने बताया कि पकड़े गए बदमाश से हुई पूछताछ में पता चला है कि जेल में बंद सरगना नवीन के कहने पर उसने दोनों वारदातों को धन उगाही के उद्देश्य से अंजाम दिया। पवन खत्री हत्या के एक मामले में भी शामिल रहा है। उसकी तलाश में अपराध शाखा की एसीपी श्वेता चौहान के नेतृत्व वाली टीम ने हरियाणा, पश्चिम यूपी तथा दिल्ली में कई जगह छापामारी की लेकिन वह बचकर भागने में कामयाब रहा था। सिंघू बॉर्डर पर वह नए ठिकाने की तलाश में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed