फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bhupinder Singh Hooda slams BJP in Sonipat

'इवेंट मैनेजमेंट की सरकार है भाजपा' : नेता प्रतिपक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, एमएसपी पर कही ये बात

Thu, 16 Oct 2025 10:36 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 16 Oct 2025 10:36 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। । उन्होंने कहा कि सरकार 24 फसलों पर एमएसपी देने की बात करती है लेकिन हरियाणा में 24 फसलें होती ही नहीं।

विज्ञापन
Bhupinder Singh Hooda slams BJP in Sonipat
भूपिंदर सिंह हुड्डा, पूर्व सीएम - फोटो : ANI

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की हालत बदतर हो गई है। आय दोगुनी करने का नारा देने वाली भाजपा ने फसल पर लागत को दोगुना कर दिया है। भाजपा सरकार इवेंट मैनेजमेंट में तो माहिर है लेकिन किसानों की असली परेशानियों से बेखबर है। वह वीरवार शाम को गोहाना अनाउज मंडी के दौरे के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार 24 फसलों पर एमएसपी देने की बात करती है लेकिन हरियाणा में 24 फसलें होती ही नहीं।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में किसानों को एमएसपी का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा और खरीद प्रक्रिया में लगातार अनियमितताएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों किसान खाद और कीटनाशकों की किल्लत से जूझ रहे हैं। दुकानों पर यूरिया और डीएपी के लिए लंबी कतारें हैं लेकिन सरकार केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपलब्धता दिखा रही है। हुड्डा ने कहा कि किसानों को राहत देने के बजाय सरकार ने महंगाई और लागत बढ़ाकर उनकी कमर तोड़ दी है। उन्होंने सरकार से किसानों की धान 22-24 फीसदी नमी पर छूट देने, काले दानों में राहत प्रदान करें और 500 रुपये प्रति क्विंटल बोनस की घोषणा करने की मांग की।

विज्ञापन

 

एडीजीपी व एएसआई मामले की जांच में पारदर्शिता जरूरी

नेता प्रतिपक्ष ने दोहराया कि एडीजीपी और एएसआई आत्महत्या मामलों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार अगर ईमानदार है तो उसे इस जांच को हाईकोर्ट के सिटिंग जज को सौंपने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने एडीजीपी वाई पूरण कुमार और एएसआई संदीप लाठर की आत्महत्या के मामलों को लेकर गंभीर चिंता जताई।

ये रहे मौजूद

विधायक इंदुराज नरवाल, पूर्व विधायक जगबीर मलिक, जयवीर वाल्मीकि, संत कवार, पदम सिंह दहिया, जिला प्रधान कमल दिवान, संजीव दहिया, जयभगवान आंतिल, कमला भावड़, परमेंद्र जोली, अनूप मलिक, दुष्यंत लठवाल, कुलदीप गंगाना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed