{"_id":"6b06f52aaab177d93705e312","slug":"45-meter-wide-master-road-will-be-built-between-sector-16-and-17-at-a-cost-of-rs-740-crore-sonipat-news-c-197-1-snp1003-164502-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 7.40 करोड़ से सेक्टर-16, 17 के बीच बनेगी 45 मीटर चौड़ी मास्टर रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 7.40 करोड़ से सेक्टर-16, 17 के बीच बनेगी 45 मीटर चौड़ी मास्टर रोड
विज्ञापन
-एसएमडीए ने निर्माण के लिए जारी किया टेंडर, एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू
-सड़क बनने से हजारों लोगों को मिलेगी आवागमन में सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) ने सेक्टर-16, 17 के बीच 45 मीटर चौड़ी मास्टर रोड का निर्माण कराएगा। इस पर करीब 7.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एसएमडीए ने टेंडर जारी कर निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई है। काम आवंटित होने के बाद एजेंसी निर्माण कार्य शुरू कराएगी।
प्रस्तावित मास्टर रोड दोनों सेक्टरों के बीच महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग के रूप में विकसित होगी। इसके स्थानीय सेक्टर वासियों के साथ आसपास क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। सड़क संपर्क बेहतर होने से मौजूदा मार्गों पर वाहनों की निर्भरता कम होगी और मुख्य सड़कों पर यातायात का दबाव घटाने में मदद मिलेगी। प्रस्तावित मास्टर रोड की चौड़ाई 45 मीटर होगी। इसे सेक्टरों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी विकसित करने के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है। सड़क बनने के बाद दोनों सेक्टरों के निवासियों को एक-दूसरे क्षेत्र में आने-जाने के लिए अधिक सुविधाजनक मार्ग मिलेगा। इससे दैनिक आवागमन करने वाले लोगों का समय बचेगा और वाहन चालकों को भी राहत मिलेगी।
-- -- -- -- मुख्य सडकों पर कम होगा वाहनों का दबाव
नई मास्टर रोड बनने से वाहन चालकों को एक अतिरिक्त और बेहतर विकल्प मिलेगा। इससे आसपास की मुख्य सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करने में मदद मिल सकती है। खासकर उन लोगों को सुविधा होगी, जिन्हें रोजाना इन दोनों सेक्टरों और आसपास के क्षेत्रों के बीच आवागमन करना पड़ता है।
विज्ञापन
-- --
शहर की कनेक्टिविटी सुधारने पर जोर
सोनीपत में नए सेक्टरों और आवासीय क्षेत्रों का विस्तार होने के साथ उनके बीच बेहतर सड़क संपर्क की जरूरत भी बढ़ रही है। केवल आवासीय क्षेत्र विकसित करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें मुख्य सड़कों और दूसरे सेक्टरों से जोड़ना भी जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए एसएमडीए की ओर से मास्टर रोड और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। सेक्टर-16 और 17 के बीच बनने वाली सड़क भी इसी योजना का हिस्सा है।
-- --
वर्जन
सेक्टर-16 और सेक्टर-17 के बीच 45 मीटर चौड़े मास्टर रोड निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। अब एजेंसी का चयन कर कार्य आवंटित होने के बाद निर्माण शुरू होगा। क्षेत्र की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी तथा लोगों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी।
वाईएम मेहरा, मुख्य अभियंता एसएमडीए सोनीपत।