फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज की बसों का रात्रि ठहराव शुरू होगा, जीएम को प्रस्ताव बनाकर भेजना होगा

ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज की बसों का रात्रि ठहराव शुरू होगा, जीएम को प्रस्ताव बनाकर भेजना होगा

Tue, 04 Dec 2018 01:11 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज की बसों का रात्रि ठहराव शुरू होगा, जीएम को प्रस्ताव बनाकर भेजना होगा
ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज की बसों का रात्रि ठहराव शुरू होगा, जीएम को प्रस्ताव बनाकर भेजना होगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज बसों का रात्रि ठहराव बंद करने के बाद से लगातार हो रहे बवाल को देखते हुए परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने पूरा ठीकरा अधिकारियों पर सिर पर फोड़ दिया है। मंत्री ने कहा कि उनकी ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में बसों के रात्रि ठहराव को बंद करने के आदेश नहीं दिए गए थे, बल्कि यह कहा गया था कि जीएम अपने स्तर पर उन जगहों पर रात्रि ठहराव कराएं, जहां सही में जरूरत है। इस तरह के स्पष्ट आदेश देने के बाद भी अधिकारी उनको समझ नहीं सके, लेकिन अब सभी जीएम को कहा गया है कि वह मांग आने पर पत्र भेजेंगे और उसके बाद बस का रात्रि ठहराव शुरू करा दिया जाएगा।
लघु सचिवालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि बसों के रात्रि ठहराव का कुछ चालक फायदा उठा रहे थे और केवल 25 किमी के दायरे में पांच जगहों पर रात में बसों को खड़ा किया जाता था। इस तरह विभाग को भारी नुकसान हो रहा था और इसको रोकने के लिए ही बसों का रात्रि ठहराव बंद किया गया था। इसमें भी यह रखा गया है कि जिन जगहों पर बसों का रात्रि ठहराव बंद हो गया है और वहां से लोगों की मांग आती है कि बस का रात्रि ठहराव कराया जाए। उसपर वहां के जीएम एक पत्र उच्च अधिकारियों को भेजेंगे, जिसके बाद उस जगह बस का रात्रि ठहराव करा दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि जिन जगहों से जीएम का प्रस्ताव आया था, वहां रात्रि ठहराव शुरू भी करा दिया गया है।
विज्ञापन

--
लालडोरे की जमीन पर मालिकाना हक देगी सरकार, प्रस्ताव होगा पास
परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि लालडोरे में पंचायती जमीन पर किसी ने काफी समय पहले मकान बना लिया है और अब वह संज्ञान में आता है तो ऐसे में किसी का मकान नहीं तोड़ा जाएगा। इसके लिए सरकार जल्द ही अधिसूचना जारी करेगी कि उस जमीन पर मकान बनाने वाले को मालिकाना हक दिया जा सके। इसके लिए उसे सरकार से जमीन खरीदनी होगी और उसकी रजिस्ट्री उस मकान मालिक के नाम कर दी जाएगी। इसपर जल्द ही मंजूरी मिलते ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed