फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   अखिल भारतीय सम्मेलन में जुटे देशभर के किन्नर, समाज के उत्थान की तय करेंगे रूपरेखा

अखिल भारतीय सम्मेलन में जुटे देशभर के किन्नर, समाज के उत्थान की तय करेंगे रूपरेखा

Sun, 02 Dec 2018 12:53 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय सम्मेलन में जुटे देशभर के किन्नर, समाज के उत्थान की तय करेंगे रूपरेखा
किन्नर तय करेंगे समाज के उत्थान की रूपरेखा
विज्ञापन

-अखिल भारतीय सम्मेलन में जुटे देशभर के किन्नर
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। मुरथल रोड पर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में किन्नर समाज के सात दिवसीय अखिल भारतीय सम्मेलन का आयोजन शुरू हुआ। इस सम्मेलन में देशभर के सैकड़ों किन्नर हिस्सा ले रहे हैं। जहां देश में पूरे साल समाज की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के साथ ही समाज के उत्थान की रूपरेखा तय की जाएगी। इसके साथ ही समाज के सदस्य देश में शांति व भाईचारे के लिए दुआ करेंगे।

अखिल भारतीय सम्मेलन को लेकर किन्नर समाज के लोग कई दिन पहले ही सोनीपत में जुटना शुरू हो गए थे। किन्नर समाज का सात दिनों का यह सम्मेलन शहर के निजी बैंक्वेट हॉल में शुरू हुआ है। यह सात दिसंबर तक चलेगा। सम्मेलन की आयोजक सोनीपत की किन्नर काजल व चांदनी ने बताया कि सम्मेलन में समाज के सभी लोग शामिल हो रहे हैं। इसमें देशभर में समाज की ओर से साल में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर मंथन होगा। इसके साथ ही समाज की बेहतरी और देश की तरक्की के लिए उनके योगदान पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। यह सम्मेलन कई चरणों में आयोजित किया जाता है। इसमें छह दिसंबर को विशेष तौर पर शोभायात्रा व कलशयात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही सभी धार्मिक स्थलों पर समाज के लोग दर्शन करने जाएंगे। मंदिर में कलश चढ़ाया जाएगा तो दरगाह पर चादर चढ़ाकर देश में शांति के लिए समाज की ओर से दुआ की जाएगी। इस सम्मेलन में किन्नर समाज की समस्याओं को लेकर भी चर्चा होगी, जिससे उन समस्याओं का समाधान किया जा सके। इसके साथ रोजाना सांस्कृतिक आयोजन होंगे, जिसमें समाज के लोग अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed