फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   हरियाणा की बेटियों का दबदबा कायम, सोनीपत की ईशिका बनी चैंपियन

हरियाणा की बेटियों का दबदबा कायम, सोनीपत की ईशिका बनी चैंपियन

Fri, 07 Dec 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा की बेटियों का दबदबा कायम, सोनीपत की ईशिका बनी चैंपियन
हरियाणा की बेटियों का दबदबा कायम, सोनीपत की ईशिका बनी चैंपियन
विज्ञापन

-गीतांजलि सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़वासनी में चल रही नेशनल स्कूल महिला कुश्ती चैंपियनशिप
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। नेशनल स्कूल महिला कुश्ती चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी मेजबान हरियाणा की बेटियों का दबदबा रहा और प्रदेश की महिला पहलवानों ने आसानी से मुकाबले जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। वहीं सोनीपत की ईशिका ने सीबीएसई का प्रतिनिधित्व करते हुई अंडर-17 आयु वर्ग के 46 किलो भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र की कल्याणी पांडूरंग को हराकर स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया। जबकि पंजाब की हरबीर व चंडीगढ़ की गुंजन शर्मा ने ब्रांज मेडल जीते।

अंडर-17 आयु वर्ग के 61 किलो भार वर्ग में हरियाणा की प्रियंका ने महाराष्ट्र की एस जयवंत को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिमाचल प्रदेश की रीना व दिल्ली की शिवानी ने ब्रांज मेडल जीता। 69 किलो में हरियाणा की प्रिया ने सीबीएसई की रविता को हराकर गोल्ड मेडल जीता तो मध्य प्रदेश की प्रांजल व महाराष्ट्र की प्रतीक्षा को ब्रांज मेडल मिला। अंडर-19 आयु वर्ग के 76 किलो में हरियाणा की ज्योति ने पंजाब की अर्शदीप को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि दिल्ली की खुशी व उत्तर प्रदेश की सृष्टी सिंह लांबा को ब्रांज मेडल मिला। 62 किलो में हरियाणा की पुष्पा ने उत्तर प्रदेश की वैष्णवी को हराकर गोल्ड जीता तो महाराष्ट्र की वी. पाटिल व मध्य प्रदेश की संजना को ब्रांज मेडल मिला। 53 किलो भार वर्ग में दिल्ली की उन्नति राठौड़ ने हरियाणा की संगीता को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। हिमाचल प्रदेश की रिशिका व पंजाब की अर्पणप्रीत ने ब्रांज मेडल जीता। इस दौरान डीआरओ ब्रह्म सिंह अहलावत, डीइओ जिले सिंह, डीईईओ सतीश सोलंकी, डायट के प्राचार्य कुलदीप दहिया, बीईओ नवीन गुलिया, एईओ सेवा राम, वाईएसओ करमचंद, अंतरराष्ट्रीय कोच राज सिंह छिक्कारा, एसजीएफआई के आब्जर्वर दिनेश व अनिल मान आदि ने खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया। इस संस्था के निदेशक मेहर सिंह आर्य, रंजीता देवी, ए.शर्मिला, डा. परवेज आलम, रूना दास, सुजाता खत्री, सरोज बाल्याण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed