फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पतली डाबर रोड पर देर रात गश्त कर रही थी पीसीआर, हमले में बाल-बाल बचा इंचार्ज एसआई बलवान

पतली डाबर रोड पर देर रात गश्त कर रही थी पीसीआर, हमले में बाल-बाल बचा इंचार्ज एसआई बलवान

Sat, 23 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
पतली डाबर रोड पर देर रात गश्त कर रही थी पीसीआर, हमले में बाल-बाल बचा इंचार्ज एसआई बलवान
पुलिस के गश्ती दल पर कार सवार बदमाशों ने की फायरिंग
विज्ञापन

-पतली डाबर रोड पर देर रात गश्त कर रही थी पीसीआर, हमले में बाल-बाल बचा इंचार्ज एसआई बलवान
-सड़क पर खड़ी थी बिना नंबर प्लेट की मारुति कार, सवार थे चार युवक
-घटना के बाद एएसपी सहित आला अधिकारी पहुंचे मौके पर, तीन हमलावरों को पुलिस ने लिया हिरासत में
सिरसा। पुलिस के गश्ती दल पर वीरवार देर रात कार में बैठे बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में गश्ती दल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह बाल-बाल बच गए। गोली पीसीआर की खिड़की पर लगकर उनके करीब से निकल गई। इसके बाद बदमाशों ने कार से भागने की कोशिश की, तो कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई। बदमाश अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी विजय कक्कड़, डिंग थाना प्रभारी कंवर सिंह व सीआईए इंचार्ज अजय मोर मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार एसआई बलवान सिंह की तैनाती डिंग थाना की पीसीआर गाड़ी में बतौर इंचार्ज है। वीरवार रात बलवान सिंह के नेतृत्व में टीम गश्त कर रही थी। देर रात करीब ढाई बजे पीसीआर डिंग रोड से पतली डाबर की ओर जा रही थी तो रास्ते में एक बिना नंबर प्लेट की मारुति कार गश्ती दल को दिखाई दी। टीम ने अपनी गाड़ी मारुति कार के बिल्कुल पास रोकी। इंचार्ज बलवान सिंह ने देखा की कार में चार युवक बैठे हैं। उसने युवकों से कहा कि इतनी देर रात यहां कैसे खड़े हो। इतने में अंदर बैठे युवक ने पिस्तौल से बलवान सिंह पर गोली चला दी। इसके बाद बदमाश कार स्टार्ट करके जाने लगे। गश्ती दल ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस को पीछे देख चालक कार नियंत्रित नहीं रख सका। जिससे कार सड़क से नीचे उतरकर बंद हो गई। इसके बाद चारों बदमाश कार से उतरकर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

अधिकारियों में मचा हड़कंप
जैसे ही टीम पर हमले की सूचना वायरलेस पर जारी की गई पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एएसपी विजय कक्कड़, डिंग थाना प्रभारी कंवर सिंह व सीआईआए सिरसा पुलिस घटना स्थल की ओर रवाना हो गए। पुलिस ने पूरे डिंग क्षेत्र में नाकाबंदी करवा दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों ने पीसीआर इंचार्ज बलवान सिंह से घटना की जानकारी ली। बदमाशों की कार से पुलिस को चलाई गई गोली का खोल मिला। बदमाशों ने पिस्तौल से पुलिस पर 315 बोर का कारतूस फायर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गश्ती दल में थे मात्र दो कर्मी
पुलिस कर्मियों की कमी के चलते गश्ती दल में इंचार्ज समेत दो पुलिस कर्मी थे। इसी कारण इंचार्ज बलवान सिंह फायरिंग के बाद तुरंत जवाबी कार्रवाई नहीं कर सके। डिंग थाना प्रभारी कंवर सिंह का कहना है कि थाने में पुलिस कर्मियों की कमी है। इस लिए एसआई बलवान सिंह व एक चालक रात को क्षेत्र में गश्त पर निकले। बदमाश पुलिस पर फायर करके तुरंत कार स्टार्ट करके जाने लगे। पीसीआर चालक ने भी उनके पीछे गाड़ी लगा दी। ऐेसे में इंचार्ज बलवान को जवाबी कार्रवाई का मौका नहीं मिला।

तीन बदमाशों की हुई पहचान
पुलिस पर हमला करके भागे चार बदमाशों में से तीन की पहचान हो गई है। इनमें से एक सिरसा जिले का हैं जबकि दो भट्टू फतेहाबाद निवासी है। डिंग थाना इंचार्ज कंवर सिंह का कहना है कि जल्द ही तीनों को गिरफ्त में ले लिया जाएगा, जबकि सूत्रों का कहना है कि तीन आरोपियों को पुलिस अपनी हिरासत में ले चुकी है और एक की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
बॉक्स
---------
चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस टीम पर जान लेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। हमले में गश्ती दल इंचार्ज एसआई बलवान सिंह बाल-बाल बचे हैं। तीन हमलावरों की पहचान पुलिस ने कर ली है।

कंवर सिंह, जांच अधिकारी एवं इंचार्ज डिंग थाना सिरसा।

बावरिया गैंग ने किया हमला, छापेमारी में तीन पिस्तौल बरामद
पुलिस पर हमला करने वाले बावरिया गैंग के लोग हैं। इसमें से एक डिंग का रहने वाला है जबकि दो भट्टू के निवासी हैं। सीआईए सिरसा ने डिंग में रहने वाले बदमाश के घर में छापेमारी करके तीन पिस्तौल, चोरी व लूटपाट में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं। पुलिस बदमाशों को हिरासत में लेकर उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है। ये लोग पतली डाबर रोड पर लूटपाट की योजना बना रहे थे कि गश्त कर रही पुलिस टीम से बदमाशों का सामना हो गया।
सुरजीत सहारण, जिला पुलिस प्रवक्ता।

फोटो नंबर 18,19
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed