{"_id":"5be5f152bdec2267b36ac55d","slug":"161541796178-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, 2 गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
2 मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, 2 गंभीर
Updated Sat, 10 Nov 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो गंभीर
ओढां। नेशनल हाईवे पर ओढां की अनाज मंडी के निकट वीरवार देर रात दो बाइक की की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। इनमें से एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे में ओढां पुलिस की मदद से एक युवक की जान बच गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के ब्यान पर इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार नुहियांवाली निवासी वीरभान वीरवार रात्रि बाइक पर किसी कार्य से ओढां आया था। इस दौरान उसकी सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक पर सवार वीरभान व जलालआना निवासी सिकंदर सिंह व गुरप्रीत सिंह तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर ओढां थाना प्रभारी काशीराम बैनीवाल मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों की मदद से तीनों घायलों को अपनी गाड़ी में डालकर ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेें भर्ती करवाया। जहां चिकित्सक ने करीब 17 वर्षीय सिकंदर को मृत घोषित कर दिया। वहीं वीरभान व गुरप्रीत को सिरसा रैफर कर दिया। वीरभान के चेहरे व छाती पर गंभीर चोटें लगने की वजह से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस दुर्घटना में मारे गए सिकंदर का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतक के पिता भोला सिंह के अनुसार उसका बेटा सिकंदर व गुरप्रीत जलालआना से ओढां फ्रूट लेने के लिए आए थे। थाना प्रभारी काशीराम बैनीवाल ने बताया कि मृतक सिकंदर के चाचा लक्खा सिंह के ब्यान पर इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया। मृतक 3 भाईयों से छोटा एवं अविवाहित था। वहीं बीती वीरवार सांय ओढां में जलालआना रोड पर हुए एक अन्य सड़क हादसे में मारे गए ओढां निवासी करीब 27 वर्षीय गुरप्रीत का शुक्रवार को पोस्टमार्टम हुआ। इस मामले में पुलिस ने मृतक के साथी मंजीत उर्फ मणी सिंह के बयान पर दूसरे बाइक चालक तिगड़ी निवासी बलवीर सिंह के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज किया है। इस दुर्घटना में बलवीर व उसके साथी कृपाल सिंह को भी गंभीर चोटें आईं थी।