फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ्र्रप्राचार्य पर कस्सी से हमले की कोशिश, पिता-पुत्र पर मामला दर्ज

्र्रप्राचार्य पर कस्सी से हमले की कोशिश, पिता-पुत्र पर मामला दर्ज

Sat, 14 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
्र्रप्राचार्य पर कस्सी से हमले की कोशिश, पिता-पुत्र पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ओढां (सिरसा)।
पन्नीवाला मोटा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में अपना प्लॉट होने का दावा करने का मामला उस समय गहरा गया जब कब्जाधारी ने तीन दिन पहले प्राचार्य पर कस्सी से हमला करने की कोशिश की। इस संबंध में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी बृजलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जमानत दे दी गई।
दरअसल रावमा. विद्यालय के खेल परिसर के एक हिस्से में बृजलाल नामक व्यक्ति ने अपना प्लॉट होने का दावा किया है। बृजलाल ने उक्त जगह पर एक अस्थायी कमरा भी डाला हुआ है। उधर प्राचार्य करतार सिंह के मुताबिक उक्त जगह स्कूल की चारदीवारी में आती है और जगह भी स्कूल की ही है। जिस पर बृजलाल अपना हक जताकर कब्जा जमाना चाहता है। स्कूल प्राचार्य व कुछ अन्य टीचर सड़क के साथ लगते स्कूल के द्वार पर जगह समतल करवा रहे थे। इसी दौरान बृजलाल ट्रैक्टर लेकर स्कूल खेल परिसर में बने अपने कमरे के पास आ गया। प्राचार्य व अन्य टीचर जब बृजलाल के पास पहुंचे और उससे बातचीत करनी चाही तो बृजलाल तैश में आ गया। आरोप है कि बृजलाल ने गाली-गलौज करते हुए कस्सी से प्राचार्य पर हमला करने की कोशिश की। जिस पर साथ खड़े स्टाफ ने बीच-बचाव किया। इस दौरान बृजलाल का पुत्र भी मौके पर पहुंच गया जिसके बाद दोनों ट्रैक्टर लेकर चले गए। इस संबंध में पुलिस ने प्राचार्य की शिकायत पर बृजलाल व उसके पुत्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

ये है मामला
तत्कालीन पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर उक्त जगह स्कू ल को खेल मैदान के लिए दी थी। खेल मैदान की चहारदीवारी के मैदान को करीब 30 वर्ष का समय बीत चुका है। पंचायत ने बृजलाल को बुलाकर समझाया भी था लेकिन उसने उक्त जगह पर अपना प्लॉट होने का दावा करते हुए कब्जा हटाने से इंकार कर दिया। सरपंच सतवीर कस्वां के अनुसार जिस समय कब्जाधारी व अन्य लोगोें को तत्कालीन पंचायत ने 8 मरला के प्लॉट दिए थे उस समय स्कूल के साथ लगता क्षेत्र आबादी रहित था। लेकिन लोगों ने अपनी मर्जी से पंचायती भूमि पर बिना निशानदेही के आबादी के निक ट निर्माण कर लिया। इसके बाद से उक्त लोग इसी जगह पर काबिज हैं। सरपंच ने बताया कि पंचायत ने इस मामले में प्रस्ताव पारित किया है कि जो भूमि तत्कालीन पंचायत ने लोगों को प्लॉट काटकर दी थी वो भूमि स्कूल के क्षेत्र में आई है इसलिए उसे स्कूल मैदान के लिए ट्रांसफर कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर बृजलाल के अनुसार तत्क ालीन पंचायत द्वारा उसके पिता रामजी लाल व चाचा हरी राम के नाम 8-8 मरला जगह के प्लॉट काटकर दिए गए थे। जब उन्होंने अपनी जगह की पैमाइश करवाई तो राजस्व विभाग ने उक्त प्लॉट स्कू ल की चहारदीवारी के अंदर आने की बात कही। बृजलाल ने कहा कि उक्त प्लॉटों का उनके नाम पर इंतकाल भी है, इसलिए ये प्लॉट उनके नाम हैं। पंचायत व स्कूल प्रशासन उनके साथ धक्केशाही कर रहा है। उसने कहा कि ये मामला उसने कोर्ट में डाल रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed