{"_id":"6a3ed67c343f8d1848063527","slug":"cheques-for-financial-assistance-handed-over-to-affected-farmers-sirsa-news-c-128-1-svns1027-160606-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पीड़ित किसानों को सौंपे सहायता राशि के चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पीड़ित किसानों को सौंपे सहायता राशि के चेक
Sat, 27 Jun 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
कालांवाली में पीड़ित किसान को चेक सौंपते चेयरमैन व अन्य।
कालांवाली। मार्केट कमेटी कालांवाली में शुक्रवार को कृषि दुर्घटना बीमा योजना के तहत मार्केट कमेटी के चेयरमैन सतपाल शर्मा पिपली की देख-रेख में किसानों को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।
मार्केट कमेटी के सदस्य नरेश माहेश्वरी ने बताया कि गांव सुखचैन के किसान जगसीर सिंह की अंगुली पूरी कटने पर 75 हजार रुपए ओर गांव टप्पी के खेत मजदूर राजा सिंह की अंगुली का एक भाग कटने पर 37 हजार पांच सौ रुपये के चेक सौंपे गए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना होने के दो माह अंदर मार्किट कमेटी में फॉर्म भरने वाले के बाद ही विचार होता है। पीड़ित लोगों को योजना का लाभ लेने के लिए घटना के दो-चार दिन बाद ही मार्किट कमेटी कार्यालय में पहुंच कर फाॅर्म भरने चाहिए। इस मौके पर भाजपा की जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा, वाइस चेयरमैन मोहन लाल जिंदल, डॉ भीम सेन शर्मा, डॉ संजीव सिंगला, सदस्य नरेश माहेश्वरी सहित कमेटी के स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।