{"_id":"6aad98693a9b16aef708e709","slug":"havoc-in-model-road-sirsa-news-c-128-1-sir1004-165167-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मॉडल रोड बनने से पहले ही मिलीं अनियमितताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मॉडल रोड बनने से पहले ही मिलीं अनियमितताएं
Sat, 19 Sep 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
सिरसा मॉडल रोड के निर्माण कार्य के हालात
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। वर्ष 2023 में पूर्व शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता की सिरसा में मॉडल रोड बनाने की सोच एक माह में ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। तीन साल बाद शुरू हुए इस काम में बड़े स्तर पर अनियमितताएं पाई गई हैं। चेयरमैन ने संबंधित अधिकारियों को एजेंसी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
ठेकेदार ने नागरिक अस्पताल से मार्केटिंग बोर्ड कार्यालय से कुछ आगे तक दोनों ओर फुटपाथ का ढांचा निर्माण कर दिया है। अब नोटिस मिलने के बाद घटिया निर्माण सामग्री को हटाने का काम शुरू कर दिया है।
इंजीनियरिंग विंग की कार्यप्रणाली पूरी तरह से खुलकर सामने आ गई है। इस मामले में जांच के समय दिया गया तर्क बेहद हैरान करने वाला था। चेयरमैन को बताया गया कि जेई के पास काम ज्यादा होने के कारण वह विकास कार्यों पर पूरी तरह से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2023 से 24 की सड़कों की जांच चल रही है। कई अन्य मामले भी अधिकारियों के पास लंबित हैं। विकास कार्यों को देखने के लिए पार्षद गोपीराम सैनी भी मौके पर गए।
गोपीराम ने भी फुटपाथ के कार्य में अनियमितताएं पाईं और अधिकारियों को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों को गंभीरता दिखाने की जरूरत है।
वर्ष 2023 में 2 करोड़ 49 लाख रुपये का बनाया था टेंडर : वर्ष 2023 में पूर्व निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने निरीक्षण के बाद ग्रीन बेल्ट के साथ-साथ रोड को मॉडल रोड बनाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि तत्काल प्रभाव से उनके पास प्रोजेक्ट भेजें, वह अनुमति दे देंगे। यह रोड आदर्श रोड होना चाहिए।
इसके बाद प्रक्रिया शुरू हुई और टेंडर लगाया गया। बार-बार बदलती डिजाइन ने इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया। ढाई साल तक ठंडे बस्ते में पड़े रहने के बाद इस प्रोजेक्ट अब जाकर काम शुरू हुआ है। फिलहाल, बजट आधा कर दिया गया।