{"_id":"6aad99da5c19cd59b808577f","slug":"youth-died-in-accident-sirsa-news-c-128-1-sir1010-165190-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अभोली के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अभोली के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, तीन घायल
Sat, 19 Sep 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
रानियां। सिरसा-जीवन नगर स्टेट हाईवे 32 पर गांव अभोली के समीप सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना 17 सितंबर 2026 की सुबह हुई। इसकी सूचना शुक्रवार को मिली। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं।
मृतक की पहचान अलीपुर टीटू खेड़ा निवासी पुरुषोत्तम के रूप में हुई है। घायलों में प्रकाश, कृष्ण उर्फ बीरा सिंह और गांव नेजाडेला कलां के लवप्रीत शामिल हैं। चारों बाइक पर राजस्थान के टिब्बी जा रहे थे।
सुबह करीब पांच बजे उनकी बाइक की सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। पुरुषोत्तम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाकी तीनों गंभीर रूप से घायल हुए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस ने चारों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने पुरुषोत्तम को मृत घोषित किया। अन्य तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला नागरिक अस्पताल सिरसा रेफर किया गया।
शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। रानियां थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि दुर्घटना बाइक नियंत्रण बिगड़ने से हुई प्रतीत होती है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद