{"_id":"6aad96aa093eec77c40bd251","slug":"attack-on-brother-sirsa-news-c-128-1-sir1004-165208-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कहासुनी के बाद भाई ने भाई पर किया हमला, पैर-घुटने में फ्रैक्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कहासुनी के बाद भाई ने भाई पर किया हमला, पैर-घुटने में फ्रैक्चर
Sat, 19 Sep 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। वार्ड नंबर 4 में कहासुनी के बाद एक व्यक्ति पर उसके भाई द्वारा कथित रूप से डंडे से हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में घायल संदीप के पैर, घुटने और हाथ में फ्रैक्चर हो गए। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
घायल के बेटे संजय ने पुलिस को बयान दिया। उसने आरोप लगाया कि 12 सितंबर की रात करीब 10 बजे उसके पिता संदीप और चाचा देशराज के बीच कहासुनी हुई थी। कहासुनी बढ़ने पर देशराज ने संदीप के सिर, हाथ और पैर पर डंडे से वार किए।
संदीप को उपचार के लिए पहले सीएचसी ऐलनाबाद ले जाया गया। बाद में उन्हें सरकारी अस्पताल सिरसा रेफर किया गया। पुलिस ने 13 सितंबर को घायल का एमएलआर प्राप्त किया, जिसमें पांच चोटें दर्ज थीं।