फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman missing from home dies in road accident

Rohtak News: घर से लापता महिला की सड़क हादसे में मौत

Mon, 29 Apr 2024 05:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 29 Apr 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Woman missing from home dies in road accident
बादली। दिल्ली के नारायणा से लापता हुई महिला की बुपनिया गांव के एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। महिला स्कूटी पर अपनी एक सहेली के साथ थी। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बुपनियां-दुल्हेड़ा रोड पर 25 अप्रैल की रात एक वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। महिला के साथ एक अन्य महिला भी थी जिसे गंभीर चोटें लगी। प्राथमिक जांच में दोनों महिलाओं की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक महिला के शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल रखवाया। घायल महिला को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई भेजा गया। शव दो दिन तक झज्जर अस्पताल में रहने के बाद दिल्ली के नारायणा निवासी रवि ने मृतक महिला की पहचान अपनी पत्नी खुशबू के तौर पर की। दिल्ली में ऑटो चालक रवि ने पुलिस को बताया कि खुशबू तीन दिन पहले घर से किसी काम के लिए अपनी स्कूटी पर निकली थी, लेकिन वह वापिस नहीं लौटी। बाद में पता चला कि खुशबू के साथ उसकी सहेली भी है जो लापता हो गई हैं। रवि के अनुसार उन्हें झज्जर के सरकारी अस्पताल में एक शव होने की सूचना मिली तो वह पहचान के लिए अस्पताल पहुंचे देखा तो यह शव खुशबू का था।रवि मूल रूप से नोएडा की चोटपुर कालोनी का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली के नारायणा में परिवार के साथ रहता है। खुशबू की पहचान करने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया हैं जबकि स्कूटी को टक्कर लगाने वाले वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed