{"_id":"6ab00b71f5e69f49600b59b6","slug":"players-showcase-their-talent-in-the-trials-for-the-hcpl-cricket-league-rohtak-news-c-17-roh1019-924200-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एचसीपीएल क्रिकेट लीग के ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एचसीपीएल क्रिकेट लीग के ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
Sun, 20 Sep 2026 10:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 20 Sep 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के सरदार वल्लभभाई पटेल क्रिकेट स्टेडियम में एचसीपीएल (हरियाणा कॉरपोरेट प्रीमियर लीग) के क्रिकेट ट्रायल रविवार को आयोजित किए गए। ट्रायल में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
खेल निदेशक प्रो. कुलताज सिंह ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर अनिल चौधरी ने एमडीयू क्रिकेट ग्राउंड का दौरा कर खेल सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। डॉ. विपिन दास ने खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
एमडीयू क्रिकेट टीम के कप्तान नरेंद्र शिलाक ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे ट्रायल युवा खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने और उच्च स्तर पर खेलने का अवसर प्रदान करते हैं। इस दौरान अमरजीत, मनजीत नांदल, खुशी, सागर, अजय, विजय, डॉ. शक्ति सिंह, आशीष खोखर, रवि, करमजीत, कपिल पाराशर और सुमित खोखर सहित खिलाड़ी व खेलप्रेमी मौजूद रहे।