फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Waterlogging on streets and roads due to seven mm rain

Rohtak News: सात एमएम बारिश से गलियों और सड़कों पर जलभराव

Wed, 04 Sep 2024 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on streets and roads due to seven mm rain
रोहतक। मंगलवार सुबह बारिश ने उमस से राहत दिलाई। सुबह 10:30 के बाद दोपहर करीब ढाई बजे आधे घंटे तक हुई बारिश से शहर की सड़कों, गलियों व मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई। पांच दिन पहले भी बारिश हुई थी। इधर, किसान भी बारिश न होने से अपनी फसलों को लेकर चिंता में थे। विशेषकर धान के लिए, इस बारिश से फायदा मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 7 सितंबर तक मौसम में बदलाव रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.1 और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हल्की से मध्यम बारिश संभावित है।
विज्ञापन



इन इलाकों में हुआ जलभराव

किला रोड, गांधी कैंप, छोटूराम चौक, विकास नगर, बस अड्डा, कैनाल गेस्ट हाउस लोड, लघुसचिवालय, मॉडल टाउन, डीपार्क, पीजीआई मोड़, दिल्ली बाईपास, मस्तनाथ विश्वविद्यालय के सामन, शिला बाईपास, गोहाना अड्डा, डीएलएफ, जींद चौक नजदीक, आईटीआई, विशाल नगर आदि।
विज्ञापन




मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति पर उत्तर की तरफ बने रहने से मानसूनी हवा की सक्रियता में बढ़ोतरी हो सकती है। इससे आंशिक बादल छाए रहने के साथ छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है। मंगलवार से बारिश की गतिविधियों में फिर से वृद्धि हो सकती है। 7 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश अपेक्षित है। इस बीच तेज हवा और गरज चमक की संभावना बनी रहेगी। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट होने और वातावरण में नमी की मात्रा में बढ़ोतरी होने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed