फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The dead body of the young man was found in field in Rohtak

Rohtak: अर्धनग्न हालात में युवक का शव बरामद, गर्दन पर चोट का निशान, हत्या का शक

Fri, 26 Aug 2022 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सांपला, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सांपला, रोहतक (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 26 Aug 2022 02:30 AM IST
सार

शव मिलने के बारे में लोगों ने पुलिस को सूचित किया। इस पर थाना प्रभारी राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया। ग्रामीणों से भी पूछताछ की, मगर कोई फायदा नहीं हुआ।

विज्ञापन
The dead body of the young man was found in field in Rohtak
सांपला में युवक का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। संवाद

विस्तार

हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला कस्बे में हसनगढ़-कंसाला के बीच खेत से पुलिस ने एक युवक का अर्धनग्न हालात में शव बरामद किया है। मृतक की गर्दन पर चोट का निशान मिला है। शव को देखकर युवक की हत्या का शक जताया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शवगृह भेज दिया है।  
विज्ञापन


गुरुवार सुबह हसनगढ़ निवासी महेंद्र सिंह व अन्य कंसाला मार्ग पर सैर करने के लिए निकले थे। इस दौरान उन्हें कंसाला मार्ग पर खून के धब्बे दिखाई दिए। निशान को देखते हुए आस-पास के इलाके में जांच की तो सड़क से करीब एक एकड़ आगे नहरी पानी की सप्लाई के लिए खेतों में बनाए गए नाले में एक युवक का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला। मृतक की शर्ट खेत में पड़ी थी। उसकी गर्दन पर चोट के निशान थे। उसे देखकर लग रहा था कि युवक की हत्या की गई है। 
विज्ञापन


मृतक की नहीं हो सकी पहचान 
शव मिलने के बारे में लोगों ने पुलिस को सूचित किया। इस पर थाना प्रभारी राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया। ग्रामीणों से भी पूछताछ की, मगर कोई फायदा नहीं हुआ। मृतक की पहचान के लिए सभी पुलिस थानों में सूचना भेज दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शवगृह में भिजवा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर मिले खून के निशान 
पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक पर अज्ञात लोगों ने किसी तेजधार हथियार से वार कर उसकी हत्या की है। बाद में शव को खेत के नाले में डाल दिया। यही नहीं, सड़क पर खून के निशान भी मिले हैं। 


मृतक की गर्दन पर गहरा घाव है। मंगलवार रात को युवक की हत्या होने की आशंका है। सड़क पर वारदात को अंजाम दिया गया है। हत्यारे ने युवक पर तेजधार हथियार से वार किया है। हत्या के बाद शव घसीट कर खेत के नाले में डाल दिया गया है। मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। उसने नई नीली काली पैंट पहनी हुई है। उसकी शर्ट पास में पड़ी मिली है। पुलिस ने हसनगढ़ निवासी महेंद्र के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। -निरीक्षक राकेश कुमार, प्रभारी, सांपला थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed