फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Suhana lost in the quarter finals of Table Tennis Asian Youth Championship

Rohtak News: टेबल टेनिस एशियन यूथ चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में हारी सुहाना

Sun, 07 Jul 2024 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Suhana lost in the quarter finals of Table Tennis Asian Youth Championship
06सीटीके36...​खिलाड़ी सुहाना सैनी।
रोहतक। चीन में शुुक्रवार को संपन्न हुई एशियन यूथ टेबल टेनिस चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के बावजूद सुहाना सैनी क्वार्टर फाइनल में हार गई। इससे पूर्व यह खिलाड़ी श्रीलंका की दिव्या कुरोता को तीन-शून्य व चीन की यान यूटोंग को 3-2 से हराकर मेन ड्राॅ में जगह बनाने में सफल रही।
विज्ञापन

आर्यनगर निवासी विकास सैनी ने बताया कि मेन ड्राॅ में राउंड ऑफ 32 में चीन की जू हुइयू को 4-3 के कड़े मुकाबले में हराकर प्री क्वार्टर में जगह बनाई। प्री क्वार्टर मुकाबले में सिंगापुर की सर्र लीन क्वीन को 4-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। यह सुहाना का एशियन यूथ चैंपियनशिप में सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सुहाना को चीन की तीसरे नंबर की खिलाड़ी क्वीन यूक्सुकन से चार-शून्य से हार का सामना करना पड़ा। सुहाना ने कहा कि चैंपियनशिप में कांटे के मुकाबले हुए। यहां काफी सीखने का मौका मिला। यह हार भी इनमें से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed