{"_id":"68b06fe3e95864082a0d960f","slug":"students-of-physical-department-demanded-not-to-take-double-fee-rohtak-news-c-17-roh1020-717068-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: फिजिकल विभाग के विद्यार्थियों ने की दोहरा शुल्क न लेने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: फिजिकल विभाग के विद्यार्थियों ने की दोहरा शुल्क न लेने की मांग
Thu, 28 Aug 2025 08:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 28 Aug 2025 08:34 PM IST
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर फिजिकल एजुकेशन विभाग के एचओडी डॉ भगत सिंह को ज्ञापन देते छात्र नेता जोगेंद्
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के शारीरिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों ने लंबित मांगों को लेकर फिजिकल विभागाध्यक्ष डॉ. भगत सिंह को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने बताया कि बीपीएड और एमपीएड पाठ्यक्रमों के लिए पहले ही भारी फीस ली जाती है।
इसके बावजूद उन्हें स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन हॉल और जिम जैसी सुविधाओं के उपयोग के लिए अलग से चार्ज देना पड़ता है। विद्यार्थियों ने इस दोहरे शुल्क को पूरी तरह से गलत बताया। विद्यार्थियों ने मांग कि उनसे दोहरा शुल्क नहीं लिया जाए।
उन्होंने कहा कि शारीरिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे में उनसे दो-दो जगह फीस वसूलना अन्याय है। इस मौके पर छात्र नेता जोगेंद्र जोगा सिंह, नकुल, रवि कुमार, अजीत, राहुल, संजय, प्रवीण, हेमंत, अजय हुड्डा सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे। डॉ. भगत सिंह ने जल्द ही इन समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।