{"_id":"6ae6392b071c77cc5e0f0184","slug":"sardar-patel-accomplished-the-historic-task-of-uniting-rohtak-news-c-199-1-sroh1009-163011-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का किया ऐतिहासिक कार्य : मिड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का किया ऐतिहासिक कार्य : मिड्ढा
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
31जेएनडी01: रन फॉर यूनिटी में भाग लेते युवा। स्रोत: प्रशासन
Link Copied
जींद। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को जींद में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रानी तालाब से शहीदी स्मारक तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।
विज्ञापन
इसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने भाग लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को राष्ट्र की एकता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से देश को एकता के सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनकी जयंती पर आयोजित एकता दौड़ उनके आदर्शों को अपनाने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देती है। देश की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का एकजुट रहना जरूरी है। मिड्ढा ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को नशे से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चला रही है। युवाओं को खेलों, शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है, ताकि वे अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगा सकें। हरियाणा के खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने की अपील की। इस अवसर पर डीसी डॉ. वैशाली शर्मा, पुलिस अधीक्षक उपासना यादव, एडीसी प्रदीप कुमार, नगराधीश मोनिका रानी, जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।