फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roads and streets of the city submerged due to 44 mm rain

Rohtak News: 44 एमएम बारिश से शहर की सड़कें और गलियां जलमग्न

Wed, 21 Aug 2024 04:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Roads and streets of the city submerged due to 44 mm rain
20सीटीके14- डीएलफ कॉलोनी के घरों में सप्लाई हो रहा दू​षित जल। स्रोत : अमर उजाला
रोहतक। 44 एमएम बारिश से शहर की मुख्य सड़कें व गलियां जलमग्न हो गईं। जनस्वास्थ्य विभाग के जल निकासी के बड़े-बड़े दावे खोखले साबित हुए। मंगलवार अलसुबह करीब 4 बजे से बारिश शुरू हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। किसानों को धान की रोपाई और फसल की बढ़ोतरी के लिए पानी की जरूरत थी। बारिश से कुछ हद तक पूरी हुई। इस बार मानसून फीका रहा है। इसके कारण बारिश कम हुई।
विज्ञापन

विभाग के पास जलनिकासी की व्यवस्था करने का अच्छा मौका था, लेकिन वह अभी तक असफल दिखाई दिए हैं। बारिश 44 एमएम हुई है, लेकिन पानी शहर के हर इलाके में जमा हो गया है। शायद ही कोई कॉलोनी ऐसी हो जहां थोड़ा बहुत पानी जमा न हुआ हो।
विज्ञापन


दिन में निकली धूप
अलसुबह बारिश हुई तो मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। दोपहर होते-होते फिर से तेज धूप निकली। गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन बारिश होने की संभावना जताई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन इलाकों में हुआ जलभराव
-मेडिकल मोड़ पीजीआई जाने वाला रास्ता आधे से ज्यादा जलमग्न है।
-गांधी कैंप कैंप में जलभराव से लोगों का पैदल मार्केट में जाना भी मुश्किल रहा।
-शीला बाईपास की गलियां पूरी तरह से जलमग्न रहीं।
- किला रोड, शीला बाईपास, तिलक नगर, कमल कॉलोनी, सुखपुरा चौक, नेहरू कॉलोनी, झंग कॉलोनी टीवी अस्पताल के पास, गोहाना रोड आदि में लगभग यही हाल रहा।


डीएलएफ कॉलोनी के घरों में आ रहा दूषित जल
डीएलफ कॉलोनी के घरों में दूषित जल आ रहा है। सुबह 9 बजे पानी आने के 10 मिनट तक पानी काफी दूषित आता है। इसके बाद कुछ साफ आता है। साथ ही पानी भी नलों में धीमी गति में आ रहा है। लोगों का कहना है कि रोज नल से शुरुआत दूषित जल से ही होती है। कुछ मिनट पानी कुछ साफ नजर आता है।

वर्जन
जलनिकासी के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। विभाग चौकन्ना है। लोगों को समस्या न हो इसके लिए काम कर रहा है। सीआईपीपी पाइप सुखपुरा चौक से पीरबोधी तक लगाई जा रही है। इसके बाद कई इलाकों में जलनिकासी आसानी से हो जाएगी। बारिश का पानी नहीं रुकेगा।


-तरुण गर्ग, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग

20सीटीके14- डीएलफ कॉलोनी के घरों में सप्लाई हो रहा दूषित जल। स्रोत : अमर उजाला

20सीटीके14- डीएलफ कॉलोनी के घरों में सप्लाई हो रहा दूषित जल। स्रोत : अमर उजाला

20सीटीके14- डीएलफ कॉलोनी के घरों में सप्लाई हो रहा दूषित जल। स्रोत : अमर उजाला

20सीटीके14- डीएलफ कॉलोनी के घरों में सप्लाई हो रहा दूषित जल। स्रोत : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed