{"_id":"65678317a8cc82e80c026e28","slug":"make-identity-cards-uniforms-shoes-and-equipment-also-available-anjana-panwar-rohtak-news-c-17-roh1020-303837-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहचान पत्र, वर्दी, जूते और उपकरण भी करवाएं उपलब्ध : अंजना पंवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहचान पत्र, वर्दी, जूते और उपकरण भी करवाएं उपलब्ध : अंजना पंवार
Thu, 30 Nov 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पंवार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को पूरा मान-सम्मान दिया जाए। वर्ष में दो बार संपूर्ण शरीर की जांच करवाई जाए और जांच रिकॉर्ड भी रखा जाए। कर्मचारियों के पहचान पत्र जारी किए जाएं। मौसम के अनुसार यूनिफोर्म, जूते व उपकरण भी उपलब्ध करवाए जाएं। सभी एजेंसियां भी सफाई कर्मचारियों को यह सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाएं।
सफाई कर्मचारी बस्ती का किया निरीक्षण
अंजना पंवार ने सफाई कर्मचारियों की मौत के मामले में हादसा स्थल का अधिकारियों के साथ दौरा किया। उन्होंने सफाई कर्मचारी बस्तियों में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। मौके पर लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को शिकायतों के निपटारे के निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त महेश कुमार ने आयोग की उपाध्यक्ष को आश्वस्त किया कि यथासंभव प्रयास करेंगे। कर्मचारियों की मौत मामले में एफआईआर हो गई है। मामले में निष्पक्ष व उचित कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर रोहतक के उपमंडलाधीश राकेश कुमार सैनी, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह मलिक, सांपला के पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता दिनेश राठी, जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता आरके शर्मा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार, सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला, एलडीएम अमित खत्री, उप जिला शिक्षा अधिकारी रेनू खत्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।