फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Maharaja Agrasen Vidyalaya Sampla's team came first in group dance.

Rohtak News: समूह नृत्य में महाराजा अग्रसेन विद्यालय सांपला की टीम प्रथम

Thu, 28 Aug 2025 07:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 28 Aug 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
Maharaja Agrasen Vidyalaya Sampla's team came first in group dance.
खरावड़ के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कला उत्साह के प्रतिभागियों के साथ मौजूद ​ म
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। सांपला खंड की खंडस्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इस्माईला की निधि ने एकल नृत्य में शानदार प्रस्तुति के साथ बाजी मारी। समूह नृत्य में महाराजा अग्रसेन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांपला की टीम में खुशी ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
खरावड़ के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को खंडस्तर पर कला उत्सव कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परियोजना समन्वयक अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा और खंड शिक्षा अधिकारी सुमन हुड्डा ने शिरकत की।
विज्ञापन

खंडस्तरीय कला उत्सव प्रोग्राम में खंड की कक्षा नौवीं से 12वीं तक के 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया गया। कार्यक्रम में संगीत, नृत्य, दृश्य कला, थिएटर व स्टोरी राइटिंग की प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता को सफल करवाने में खंडस्तर से नोडल अधिकारी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरावड़ की प्राचार्य वीणा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के एकल संगीत में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कारोर के जीवन व समूह संगीत प्रतियोगिता में राजकीय हाई स्कूल नया बांस के निधि ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। थिएटर प्रतियोगिता में काजल और समूह सदस्य राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरावड़ प्रथम रहा।

विजुअल आर्ट्स में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी साध के अरमान और भूमिका ने स्थान हासिल किया। ग्रुप इवेंट विजुअल आर्ट्स में राजकीय हाई स्कूल नया बांस की स्वीटी प्रथम रही। स्टोरी टेलिंग में राजकीय कन्या हाई स्कूल गिझी की तनु और धानी प्रथम रहीं। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका कविता, निशा गोयल, सीमा, कृष्णा, दिव्या, अनु, सुमन, बीना व विकास राठी ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed