फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lok Adalat...five benches disposed of 26518 cases

Rohtak News: लोक अदालत में बैंक रिकवरी चेक बाउंस के 752 केस आए

Mon, 16 Sep 2024 04:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Lok Adalat...five benches disposed of 26518 cases
14सीटीके19..न्यायालय परिसर में आयोजित  लोक अदालत में मामलों का निपटान करते न्यायाधीश। स्रोत:डीप

विज्ञापन
रोहतक। शनिवार को न्यायालय परिसर में लोक अदालत लगी। यहां कुल 36 हजार 388 मामले रखे गए।
इनमें से 26 हजार 518 मामलों का निपटान किया गया। जिला व सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण रोहतक की अध्यक्ष नीरजा कुलवंत कलसन के मार्गदर्शन और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व प्राधिकरण की सचिव डॉ. तरन्नुम खान के निर्देशन में अदालत लगी।

इन मामलों के निपटान में एक करोड़ 90 लाख 18568 रुपये की राशि सेटल की गई। लोक अदालत में बैंक रिकवरी के 190 मामले आए, इनमें से 160 का निपटान कर दिया गया। बिजली से संबंधित 497 मामले रखे गए, सभी का निपटान किया गया। लोक अदालत में चेक बाउंस के 562 मामलों का निपटान किया गया। घरेलू विवाद व विवाह से संबंधित 484 मामले रखे गए। इनमें से 82 का निपटान हुआ। दुर्घटना से संबंधित 35 मामलों में से 21 का निपटान किया। लोक अदालत में फौजदारी के 4206 मामले आए, 656 का निपटान हुआ। शनिवार को लोक अदालत में अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश संदीप कुमार दुग्गल की अध्यक्षता में कुल पांच बेंच स्थापित की गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed