फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Irregular eating habits are increasing the problem of gas in the stomach

Rohtak News: अनियमित खानपान से बढ़ रही है पेट में गैस की समस्या

Thu, 30 Oct 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 30 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Irregular eating habits are increasing the problem of gas in the stomach
फोटो संख्या:60- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़--संवाद
महेंद्रगढ़। बदलती जीवनशैली और अव्यवस्थित खानपान के चलते पेट में गैस की समस्या अब आम होती जा रही है। शहर के चिकित्सकों के अनुसार 40 वर्ष से अधिक आयु के हर चौथे व्यक्ति को गैस या पेट में भारीपन की शिकायत है। आधुनिक समय में लोग शारीरिक श्रम के अभाव और गलत भोजन आदतों के कारण पाचन संबंधी रोगों का शिकार हो रहे हैं। गैस की समस्या कोई साधारण परेशानी नहीं है। लंबे समय तक इसे नजर अंदाज करने से यह अन्य कई बीमारियों का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी मंदीप शर्मा ने बताया कि आजकल अधिकांश लोग सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं। दिन में तला-भुना या बाजार का खाना खाते हैं और देर रात को भोजन करते हैं। ऐसे में पाचनतंत्र पर अत्यधिक दबाव पड़ता है, जिससे गैस, एसिडिटी, कब्ज और पेट दर्द की समस्या उत्पन्न होती है।
विज्ञापन

गैस की समस्या से दस प्रकार के अन्य रोग भी जन्म ले सकते हैं, जिनमें सिरदर्द, चक्कर आना, सीने में जलन, मुंह से बदबू आना, जोड़ों में दर्द, नींद की कमी, थकान, घबराहट, उल्टी की भावना और भूख में कमी प्रमुख हैं। कई बार यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि व्यक्ति को लगता है कि हृदय या फेफड़ों में कोई दिक्कत है, जबकि असल में यह गैस की समस्या होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गैस की समस्या से बचने के लिए नियमित जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है। सुबह हल्का व्यायाम, योग या टहलना, समय पर भोजन करना और पानी का पर्याप्त सेवन करना चाहिए। भोजन में फाइबर युक्त चीजें जैसे फल, सलाद, दलिया और हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए। इस तरह गैस की बढ़ती समस्या आधुनिक जीवनशैली की एक बड़ी चेतावनी बन चुकी है। संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या ही इस समस्या से बचने का सबसे प्रभावी उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed