फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Four colonies of the city will soon be legalized, 10 thousand people will get benefits

Rohtak News: शहर की चार कॉलोनी जल्द होंगी वैध, 10 हजार लोगों को मिलेगा लाभ

Thu, 07 Nov 2024 10:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 07 Nov 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Four colonies of the city will soon be legalized, 10 thousand people will get benefits
झज्जर। शहरवासियों को नव वर्ष के आसपास चार नई काॅलोनियों के वैध होने का तोहफा मिल सकता है। इसके लिए स्थानीय शहरी निकाय निदेशालय की तरफ से शहर की चार कॉलोनियों की जानकारी मांगी है। इसमें देव नगर एक्सटेंशन, लालचंद काॅलोनी, नीम वाली जय हिंद काॅलोनी और मारुति काॅलोनी एक्सटेंशन शामिल हैं। इससे करीब दस हजार के करीब लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

नगर परिषद प्रशासन की तरफ से स्थानीय शहरी निकाय निदेशालय के पास चार कॉलोनियों को नियमित करने की फाइल नक्शों सहित जमा करवा दी है। चारों काॅलोनियों के वैध होने से लगभग 10 हजार की आबादी को फायदा मिल सकेगा। इन काॅलोनियों के वैध होने के बाद वहां पर गलियों, सीवरेज, पेयजल, बिजली की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। देव नगर एक्सटेंशन, लालचंद काॅलोनी, नीम वाली जय हिंद काॅलोनी और मारुति काॅलोनी एक्सटेंशन काॅलोनियों के लोग पिछले एक साल से अपनी काॅलोनी के वैध होने का इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल भी इन काॅलोनियों के नाम लिस्ट में भेजे गए थे, लेकिन तकनीकी खामी के कारण इनकी फाइल रिजेक्ट हो गई थी और दोबारा सर्वे कर नक्शा भेजने को कहा गया था। एक साल से सर्वे, नक्शा की प्रक्रिया को पूरा किया गया। अब मुख्यालय में फाइल दोबारा जमा करवा दी गई है।
विज्ञापन


रहणिया काॅलोनी व सिलानी गेट काॅलोनी का एरिया भी होगा कवर
पहले वैध हुई रहणिया काॅलोनी व सिलानी गेट काॅलोनी का कुछ एरिया कवर होने से वंचित रह गया था। इसमें लगभग 15 पॉकेट ऐसे हैं, जो वैध होने में कवर नहीं हो सके। प्रत्येक पॉकेट में लगभग 250 से 300 घर शामिल हैं। ऐसे में इनकी कमियों को दूर कर इनको भी वैध होने वाली काॅलोनियों की सूची में शामिल करवाया गया है। यहां के भी लोगों को जल्द ही राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल भी अक्तूबर में सरकार ने 32 कॉलोनियों को किया था वैध
नगर परिषद ने पिछले साल अक्तूबर में शहर की 32 काॅलोनियों को वैध किया था। जींद के बाद झज्जर शहर ऐसा था, जहां सबसे ज्यादा काॅलोनियां वैध हुई थी। अब इन काॅलोनियों में विकास कार्य कराए जाने हैं। यहां पर फिलहाल गलियों के निर्माण के लिए नगर परिषद ने टेंडर लगाए थे। कुछ गलियों का काम शुरू हो चुका है और कुछ का इसी माह वर्क अलॉट किया जाएगा। इसके बाद गलियों का निर्माण कार्य तेजी पकड़ेगा।


वर्जन
शहर की कुछ कॉलोनियां वैध होनी हैं। उनकी फाइल मुख्यालय के पास जमा करवा दी गई है। उम्मीद है कि सरकार जल्द ही इन काॅलोनियों के लोगों को तोहफा देगा। वैध होने के बाद विकास कार्यों को आसानी से करवाया जा सकेगा।
- जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed