फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Expressed the need to promote Hindi

Rohtak News: हिंदी को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता जताई

Sat, 14 Sep 2024 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Expressed the need to promote Hindi
14सीटीके13..गौड़ा ब्राह्मण कॉलेज में  हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थी सम्मानित कर
रोहतक। जिले में कई जगह पर शनिवार को राजभाषा हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज, वैश्य महाविद्यालय, सैनी गर्ल्स बीएड कॉलेज, बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय समेत अनेक संस्थाओं में हिंदी दिवस मनाया गया। कहीं गोष्ठी व काव्य पाठ किया गया तो कहीं भाषण, पोस्टर व अन्य स्पर्धाएं आयोजित की गई। इनमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर पोस्टर, स्लोगन, कविता पाठ प्रतियोगिता व दोहा लेखन प्रतियोगिता करवाई।
विज्ञापन


राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. दर्शना देवी के दिशा निर्देशन में हुआ। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार रहे व कार्यक्रम की संयोजन डॉ. नरेश कुमारी ने किया। मंच संचालन विशाल कुमार ने किया। हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रियंका ने प्रथम व हिंदी प्रगीत में कोमल पांडे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में काव्य पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि कॉलेज प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा रहे। कविता पाठ में स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा ऋतु ने प्रथम प्राप्त किया। छात्र शुभम और विपिन को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्य महाविद्यालय हिंदी विभाग एवं भाषा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में दोहा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि हिंदी हमारी पहचान है। हिंदी बोलने में स्वयं को गौरवान्वित समझें। विभागाध्यक्ष डॉ. राजल गुप्ता ने हिंदी में रोजगार की संभावनाएं विषय पर अपने विचार रखे। दोहा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ममता ने प्राप्त किया।

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से बाबा मस्तनाथ विवि आए प्रो. प्रीति सागर व हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय जाट-पाली महेंद्रगढ़ से प्रो. वीरपाल सिंह यादव ने हिंदी विमर्श पर अपना सारगर्भित संबोधन दिया। यहां रोहतक की साहित्यकार आशा खत्री लता के लघुकथा संग्रह नीलकंठ का लोकार्पण हुआ।


सैनी गर्ल्स बीएड कॉलेज की कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अलका बतरा ने हिंदी के महत्व व स्वरूप को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में हिंदी और संस्कृत दो भाषाओं में काम होता था, लेकिन आज हिंदी भाषा केवल सरकारी कामकाज तक सीमित होती जा रही है। पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता में आशु को प्रथम स्थान मिला। ज्योति ,नेहा व सुरभि को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

14सीटीके13..गौड़ा ब्राह्मण कॉलेज में  हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थी सम्मानित कर

14सीटीके13..गौड़ा ब्राह्मण कॉलेज में  हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थी सम्मानित कर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed