फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dead body of mother-daughter found in water-body of Sector-2, elder daughter saved her life by swimming

सेक्टर-2 के जलघर में मिले मां-बेटी के शव, बड़ी बेटी ने तैरकर बचाई जान

Fri, 25 Sep 2020 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Dead body of mother-daughter found in water-body of Sector-2, elder daughter saved her life by swimming
पीजीआईएमएस के नर्सिंग कॉलेज के लेक्चरार डॉ. प्रमोद सहारण की पत्नी मीनाक्षी और 4 वर्षीय बेटी प्रिशा का शव सोनीपत रोड स्थित सेक्टर-2 के पास जलघर के टैंक में मिले। सूचना मिलने पर थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने मां-बेटी के शवों को वीरवार सुबह करीब 7 बजे टैंक से बाहर निकलवाया। पुलिस के जवानों ने ही मां-बेटी के शवों को बाहर निकाला। दोनों शवों को पीजीआई ले जाया गया। जहां मृतकों के परिजन भी पहुंच गए। परिजनों के बयान पर सीआरपीसी की धारा 174ए के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। परिजन शवों को पहले दादरी और फिर वहां से डॉ. प्रमोद के पैतृक गांव राजस्थान के राजगढ़ ले गए। जहां तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। इधर, पुलिस को डॉ. प्रमोद की बेटी ऐना (11) ने बताया कि उनके घर में पिछले दो दिन से विवाद चल रहा था। एक दिन पहले भी उनका पूरा परिवार इसी वाटर टैंक पर आया था। वहीं, पुलिस के अनुसार डॉ. प्रमोद करीब 8 साल तक सेक्टर दो में वाटर टैंक के पास ही किराये के मकान में रहा था। इसी वजह से मीनाक्षी इस जगह से भलीभांति परिचित थी। बुधवार को पति का शव देखने के बाद मिनाक्षी दोनों बेटियों के साथ स्कूटी पर सवार कर उक्त वाटर टैंक पर पहुंची। दोनों को साथ लेकर वाटर टैंक में छलांग लगा दी। इसके बाद ऐना तैरकर टैंक से बाहर निकल गई। बाहर आने के बाद उसने पूरा हादसा एक महिला को बताया। महिला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने देर रात तक तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

पति के सुसाइड के बाद दोनों बेेटियों के साथ करीब 30 फीट गहरे टैंक में लगा दी छलांग
लेक्चरार डॉ. प्रमोद सहारण (38) ने बुधवार की शाम करीब 6 बजे कन्हेली के पास अपनी ही कार में जहर निगल कर आत्महत्या की थी। उनकी कार से पुलिस को सल्फास के पांच पाउच बरामद हुए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद डॉ. प्रमोद सहारण की पत्नी मीनाक्षी अपनी दो बेटियों को लेकर स्कूटी पर सवार होकर संदिग्ध परिस्थिति में चली गई थी। लापता होने के बाद उन्होंने सोनीपत रोड स्थित सेक्टर-2 के जलघर के करीब 30 फीट गहरे व करीब 6 हजार वर्ग फीट लंबे चौड़े टैंक में छलांग लगा दी थी। इस दौरान 11 वर्षीय बेटी ऐना तैरकर टैंक से बाहर आ गई। इसके बाद एक महिला की मदद से वह अपने एक परिचित के घर पहुंची और पुलिस को सूचना दी। पुलिस देर रात तक जलघर के टैंकों में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। मीनाक्षी और उनकी छोटी बेटी का सुराग नहीं लगा था। मीनाक्षी की स्कूटी भी जलघर के पास मिली। वीरवार सुबह करीब सात बजे मीनाक्षी और उनकी बेटी का शव वाटर टैंक में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed