{"_id":"574f47904f1c1b610a108df2","slug":"rohtak-crime-chain-chain-snatching-women-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े बाजार में अध्यापिका से झपटी चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े बाजार में अध्यापिका से झपटी चेन
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 02 Jun 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
स्नैिचिंग
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार दो बदमाशोें ने शिवाजी कॉलोनी में दिनदहाड़े बाजार से अध्यापिका के गले से सोने की चेन तोड़ ली। पीड़िता ने शोर मचाया लेकिन जब तक लोग कुछ समझ पाते बदमाश फरार हो गए। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।
जनता कॉलोनी निवासी सोनिया शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ाती है। वह बुधवार की सुबह अपनी भाभी प्रियंका गौड़ के साथ स्कूटी पर शिवाजी कॉलोनी के बाजार में खरीदारी के लिए जा रही थी। दोनों महिलाएं आर्य समाज मंदिर के पास एक दुकान पर पहुंची। यहां उन्होंने कपड़े खरीदे। जब सोनिया सड़क पार करने लगी तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली। सोनिया ने शोर मचाया लेकिन आरोपी पलक झपकते ही ओझल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। सोनिया की दोस्त ने बताया कि वह आरोपियों की बाइक का आधा ही नंबर लिख सकी। अब पुलिस ने आरोपियों की बाइक के नंबर से उनकी तलाश शुरू कर दी है। मामले में शिवाजी कॉलोनी एसएचओ प्रवीन ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।