{"_id":"6454989342bc84eeaa03c496","slug":"miscreants-fearless-in-rohtak-snatching-of-girl-standing-outside-the-school-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में बदमाश बेखौफ: दिनदहाड़े दे रहे वारदातों का अंजाम, स्कूल के बाहर खड़ी युवती का छीना झपटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक में बदमाश बेखौफ: दिनदहाड़े दे रहे वारदातों का अंजाम, स्कूल के बाहर खड़ी युवती का छीना झपटी
Fri, 05 May 2023 11:18 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 05 May 2023 11:18 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक युवती तन्नु ने दी शिकायत में बताया कि वह आजादगढ़ में किराये पर रहती है। दोपहर घर से रोहतक आई थी। नए बस स्टैंड पर उतरकर किराये के मकान पर जा रही थी। जब वह एमडीएन स्कूल के गेट नंबर एक के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर दो युवक आए और झपटा मारी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक में नए बस स्टैंड के नजदीक एमडीएन पब्लिक स्कूल के सामने बाइक सवार दो युवक चरखी-दादरी जिले के गांव छप्पार की युवती का मोबाइल फोन छीनकर ले गए। वारदात वीरवार दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर हुई। पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
रोहतक में किराये पर रहती है युवती, सिविल लाइन थाने में केस दर्ज
पुलिस के मुताबिक युवती तन्नु ने दी शिकायत में बताया कि वह आजादगढ़ में किराये पर रहती है। दोपहर घर से रोहतक आई थी। नए बस स्टैंड पर उतरकर किराये के मकान पर जा रही थी। जब वह एमडीएन स्कूल के गेट नंबर एक के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर दो युवक आए और झपटा मारकर उसका फोन छीनकर ले गए। वह युवकों का चेहरा नहीं देख सकी।
विज्ञापन