फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Factory worker attempts suicide by hanging.

Bareilly News: फैक्टरी कर्मी ने फंदा लगाकर की जान देने की कोशिश

Fri, 09 Oct 2026 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Factory worker attempts suicide by hanging.
सीबीगंज। घरेलू कलह से परेशान होकर एक फैक्टरी कर्मी ने आत्महत्या करने की कोशिश की। बेल्ट टूटने से वह जमीन पर गिर गया। बरेली के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


सिरौली के व्योधन खुर्द गांव निवासी विशाल शर्मा अपनी पत्नी सोनम व दो बच्चों के साथ सीबीगंज की लेबर काॅलोनी में अपने फूफा अशोक शर्मा के यहां रहते हैं। विशाल परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे विशाल की अपनी पत्नी से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर विशाल कमरे में गए और बेल्ट से दीवार के कुंडे में फंदा डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। वजन से बेल्ट टूट गई तो वह इसी हालत में गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसोई में खाना बना रही सोनम ने शोर मचाया तो पड़ोसी आ गए। फुफेरे भाई अरविंद ने पुलिस को सूचना दी। हालत गंभीर होने पर विशाल को बरेली के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सीओ टू नितिन कुमार ने बताया कि इस मामले में कोई लिखित सूचना पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed