फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Student beaten by classmates at school, threatened with a knife.

Moradabad News: छात्र को स्कूल में साथियों ने पीटा, चाकू दिखाकर दी धमकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Student beaten by classmates at school, threatened with a knife.
ठाकुरद्वारा। नगर में मंडी समिति के पास स्थित स्कूल में छात्र को साथियों द्वारा पीटने और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

गांव नाहरवाला निवासी छात्र के पिता ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उनका बेटा नवीं का छात्र है। मंडी समिति के पास स्थित स्कूल में पढ़ता है। वहीं पढ़ने वाले ठाकुरद्वारा और गांव पृथ्वीपुर गांवड़ी निवासी छात्रों ने बुरी तरह मारा पीटा। उसे चाकू दिखाकर धमकाने लगे। वह किसी तरह भागकर बच सका। उन्होंने आरोपी छात्रों पर बेटे से रंजिश रखने का आरोप लगाया है। साथ ही कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल ने बताया कि शिकायत की जांच कराई जा रही है। संवाद

00

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
ठाकुरद्वारा। मुरादाबाद रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गांव रामूवाला गनेश निवासी सुमित कुमार घायल हो गया। गहरी चोट के कारण वह सड़क पर बेहोश पड़ा रहा। वहां से गुजरते किसी व्यक्ति ने उसे सीएचसी पहुंचाया। सूचना पर पहुंचे परिजन उपचार बाद उसे साथ ले गए। उधर, गांव लौंगी खुर्द के पास सड़क पर खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में कार जा घुसी। कार सवार लोगों को मामूली चोटें आईं। उन्होंने चालक से ट्रक के कागज छीनकर क्षतिग्रस्त गाड़ी की मरम्मत की मांग शुरू कर दी। इस बीच पहुंची पुलिस ने समझाकर कागज वापस कराए। दोनों पक्षों में समझौते की बातचीत शुरू हो जाने से रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन

00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed