{"_id":"636209e1a4f6d436a557274e","slug":"labor-contractor-of-firm-grabbed-salary-of-one-crore-five-lakh-rupees-of-550-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: 550 श्रमिकों का डेढ़ करोड़ का वेतन ठगा, गाजियाबाद में पुलिस का छापा, मकान में दबे मिले नोटों के बंडल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: 550 श्रमिकों का डेढ़ करोड़ का वेतन ठगा, गाजियाबाद में पुलिस का छापा, मकान में दबे मिले नोटों के बंडल
Wed, 02 Nov 2022 11:40 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:40 AM IST
सार
एसपी उदय सिंह मीना ने मामले की जांच सीआईए प्रथम को सौंपी। सीआईए प्रथम ने कार्रवाई करते हुए विकास व सोनीपत की एक महिला को गिरफ्तार किया, जो विकास के साथ रह रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
रोहतक के गोहाना रोड स्थित फर्म के एक लेबर कांट्रेक्टर ने सोनीपत की महिला के साथ मिलकर 550 श्रमिकों का एक माह का एक करोड़ पांच लाख रुपये वेतन हड़प लिया। इस मामले में पुलिस ने यूपी के गाजियाबाद में छापा मारा है, जहां नोटों के बंडल एक मकान के अंदर जमीन में दबे मिले। पुलिस मकान मालिक को हिरासत में लेकर रोहतक आ रही है।
विज्ञापन
सीआईए प्रथम प्रभारी एसआई अनेश कुमार ने बताया कि 13 अक्तूबर को श्रमिक बलवान सिंह और अन्य ने सिटी थाने में शिकायत दी थी कि करीब 550 श्रमिक एक निजी फर्म के माध्यम से हिसार रोड स्थित नटबोल्ट की दो कंपनियों में काम करते थे। फर्म मालिक महम के फरमाणा खास निवासी विकास ने सितंबर माह का वेतन एक करोड़ पांच लाख रुपये बैंक से खुद ले लिया। जबकि पहले वेतन सभी श्रमिकों के खाते में आता था। जब उन्होंने संपर्क किया तो आरोपी फरार हो गया। सिटी थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। एसपी उदय सिंह मीना ने मामले की जांच सीआईए प्रथम को सौंपी। सीआईए प्रथम ने कार्रवाई करते हुए विकास व सोनीपत की एक महिला को गिरफ्तार किया, जो विकास के साथ रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन