फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jewelry and cash usurped car thief, rohtak, crime, haryana

खाना खाने ढाबे पर रुका व्यापारी, कार से गहने और नकदी ले उड़े चोर

Sun, 01 May 2016 02:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 01 May 2016 02:51 AM IST
विज्ञापन
 Jewelry and cash usurped car thief, rohtak, crime, haryana
अपराध - फोटो : अमर उजाला
सांपला। राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर चुलियाना मोड़ स्थित एक ढाबे पर खाने खाने ठहरे परिवार की कार से चोर कीमती गहने और नकदी ले उड़े। पीड़ित व्यापारी परिवार दिल्ली में शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर रतिया लौट रहा था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के रतिया के वार्ड-16 निवासी मनोज शनिवार अल सुबह दिल्ली से शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। उसके साथ मां, बहन और बहनोई भी थे। मनोज गांधरा मोड़ के पास स्थित फौजी ढाबे पर खाना खाने के लिए रुक गए। वे अपनी डस्टर गाड़ी को पार्किंग में खड़ा कर ढाबे पर खाना खाने लगे। खाना खाकर वे वापस लौटे तो गाड़ी में पिछली सीट पर रखे आभूषण और नकदी से भरा लेडीज बैग गायब मिला। उन्होंने तुरंत ढाबा मालिक और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ढाबे में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
विज्ञापन


एक लाख नकदी सहित कीमती आभूषण चोरी
रतिया निवासी मनोज कुमार की जिस डस्टर गाड़ी में रखे लेडीज बैग को चोर ले गए, उसमें एक लाख रुपये सहित करीब पांच लाख रुपये के आभूषण रखे थे। बैग में चार सोने की चूड़ी, दो अंगूठी, दो सोने के कड़े, सोने की लाकेट और एक सोने की गन्नी सहित चांदी के आभूषण और सिक्के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मनोज की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए सीसी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है। 


जानकर हो सकते हैं चोरी करने वाले
पुलिस के अनुसार चोरी करने वाले फौजी ढाबे के बारे में पूरी जानकारी रखने वाले हो सकते हैं। अनजान व्यक्ति गाड़ी के पास जाने के बारे में सोचेगा भी नहीं। बड़ी और महंगी गाड़ियों के दरवाजे आसानी से नहीं खुलते, इसके पीछे भी बड़ी साजिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed