{"_id":"586967b84f1c1b741aeefe7b","slug":"helmat-crime-police-rider-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट पहने एसपी को लेने पहुंचे राइडर, कटा चालान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना हेलमेट पहने एसपी को लेने पहुंचे राइडर, कटा चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 02 Jan 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
हेलमेट
- फोटो : प्रतीकात्मक
एसपी पंकज नैन ने फीता काटकर रविवार को गांधी कैंप पुलिस चौकी के नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया, लेकिन यहां पर एक अजीब वाक्या भी हो गया। एसपी की एस्कार्ट को रास्ता दिखाने बिना हेलमेट के पहुंचे दो राइडर पर गाज गिर गई। हेलमेट नहीं पहनने के कारण एसपी ने दोनों पुलिस कर्मियों का चालान काटने के आदेश दिये।
दरअसल, कुछ समय पहले गांधी कैंप चौकी की पुरानी बिल्डिंग जर्जर होने के कारण गिर गई थी। इस कारण अस्थायी तौर पर दूसरी जगह विभाग ने व्यवस्था कर रखी थी। जिला पुलिस ने पुरानी चौकी के पास ही एक बिल्डिंग लेकर उसमें गांधी कैंप चौकी स्थापित कर दी। रविवार को एसपी पंकज नैन चौकी का उद्घाटन करने पहुंचे थे। जब एसपी की एस्कार्ट बजरंग भवन फाटक के पास पहुंची तो रास्ता दिखाने के लिए दो राइडर पहुंचे। दोनों राइडर ने हेलमेट नहीं पहना था। एसपी चौकी में पहुंचकर जैसे ही गाड़ी से नीचे उतरे तो उन्होंने डीएसपी यातायात डॉ. रविंद्र सिंह को दोनों राइडर का चालान काटने के आदेश दिये। एसपी ने कहा कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा है। जब पुलिस ही यातायात नियमों का पालन नहीं करेगी तो शहरवासियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। इसके बाद डीएसपी के निर्देश पर दोनों पुलिस कर्मियों का हेलमेट नहीं पहनने का चालान कर दिया गया। फिर एसपी ने फीता काटकर चौकी का उद्घाटन किया। इसके बाद चौकी में आयोजित हवन में आहुति दी। उन्होंने पुलिस चौकी के नए भवन का निरीक्षण कर पौधारोपण किया। औपचारिकता पूरी होने के बाद एसपी ने चौकी में आये क्षेत्रवासियों को संबोधित किया। एसपी ने कहा कि पुलिस और आसपास के लोगों के सहयोग से अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगेगा।