{"_id":"5b3d35f84f1c1b91288b4a66","slug":"81530738168-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुश्मनों से बदला लेने के लिए हैंडग्रेनेड खरीदने की तैयारी में था क्रांति गैंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुश्मनों से बदला लेने के लिए हैंडग्रेनेड खरीदने की तैयारी में था क्रांति गैंग
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रांति गैंग फाइल नंबर-चार
दुश्मनों से बदला लेने के लिए हैंडग्रेनेड खरीदने की तैयारी में था क्रांति गैंग
- गिरोह का पूर्व सरगना संदीप गडौली का पुलिस एनकाउंटर के बाद कुछ लोग के गिरोह के निशाने पर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। क्रांति गैंग के पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। गिरोह के पूर्व सरगना संदीप के एनकाउंटर का बदला लेने के लिए गुरुग्राम के कुछ लोगों की हत्या करने को गिरोह हैंडग्रेनेड खरीदने की तैयारी में था। गिरोह में एक महिला भी बताई गई, जो अक्सर सदस्यों की मदद करती है।
पकड़े गए सदस्यों ने पूछताछ में बताया है कि पूर्व में गिरोह का सरगना संदीप था। वर्ष 2016 में गुरुग्राम पुलिस ने मुंबई में संदीप को एनकाउंटर में मार गिराया था। इसके बाद गिरोह की कमान राजेश व संजीत बिदरो ने संभाल ली थी। गिरोह के सदस्यों को शक था कि गुरुग्राम के कुछ लोगों ने ही संदीप और अब दिल्ली में बिदरो और राजेश भारती का एनकाउंटर कराया है। सूत्रों के अनुसार गुरुग्राम में ऐसे लोगों को मारने के उद्देश्य से जल्द ही गिरोह हैंडग्रेनेड खरीदने की तैयारी में था। पुलिस गिरोह में शामिल महिला की तलाश में जुट गई है।