फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बिहार के प्रवासी हरियाणा से ले जा रहे शराब की खेप

बिहार के प्रवासी हरियाणा से ले जा रहे शराब की खेप

Thu, 05 Jul 2018 02:36 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
बिहार के प्रवासी हरियाणा से ले जा रहे शराब की खेप
हरियाणा से शराब ले जाते हैं बिहार के लोग
विज्ञापन


-बिहार में शराब बंदी के कारण यहां से की जा रही शराब की तस्करी
-चार महीनों में जीआरपी बिहार के 15 लोगों को कर चुकी गिरफ्तार
-पटना ले जाई जा रही सबसे अधिक शराब
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
इसे विभागीय अधिकारियों की लापरवाही कहा जाएगा या फिर कुछ ओर कि बिहार के प्रवासी रोहतक के अलावा सोनीपत, पानीपत से शराब की खेप को ले जा रहे हैं। खुद जीआरपी के आंकड़े यह गवाही दे रहे हैं। चार माह में शराब के साथ जीआरपी 15 लोगों को पकड़ चुकी है। पटना में सबसे अधिक शराब ले जाई जा रही है। इस तरह के मामलों की एक बानगी।
केस नंबर-एक
पटना निवासी राजेश को जीआरपी ने दो दिन पहले ही प्लेटफार्म नंबर एक से 20 पव्वे शराब के साथ पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि बिहार में शराब बंदी के कारण वह रोहतक से ही शराब को कम दामों में खरीदकर ले जाता है तथा बिहार में शराब को ऊंचे दामों में बेचता है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

केस नंबर-दो
पटना के ही मोनू को जीआरपी ने रोहतक रेलवे स्टेशन से एक पेटी देशी शराब के साथ पकड़ा। आरोपी ने पिछले काफी समय से रोहतक, सोनीपत व पानीपत से शराब बिहार ले जाने का खुलासा किया। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर-तीन
दरभंगा निवासी मोहन को भी जीआरपी ने अवैध शराब के साथ पकड़ा। वह शराब को कम दामों पर खरीदकर ले जाता था तथा वहां ऊंचे दामों में बेचता था।

ये तीन केस तो बानगी मात्र हैं। पिछले चार महीने में जीआरपी बिहार के 15 लोगों को अवैध शराब के साथ पकड़ चुकी है। इनमें 10 पटना के थे। पूछताछ में सामने आया कि हरियाणा में शराब की कीमत कम होने तथा बिहार में शराब बंद होने के कारण बिहार के रोहतक, सोनीपत, पानीपत जिले में रहने वाले प्रवासी शराब बेचने के लिए बिहार ले जा रहे थे।

---
शराब की तस्करी किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी। शराब की तस्क री करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है।
-नरेश कुमार, एसएचओ, जीआरपी

ट्रेन को मानते हैं सबसे सुलभ साधन
शराब की तस्करी करने वाले लोग शराब को दिल्ली, बिहार, यूपी में पहुंचाने के लिए ट्रेन को सबसे सुलभ साधन मानते हैं। कपड़ों के नीचे बैग में छिपाकर अधिकतर लोग शराब लेकर जाते हैं। हालांकि जीआरपी व आरपीएफ ने शराब तस्करों पर शिकंजा कसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed