फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दिल्ली, हरियाणा, जयपुर में खूनी खेल खेलने की तैयारी में था क्रांति गैंग, दिल्ली का नेता भी था निशाने पर

दिल्ली, हरियाणा, जयपुर में खूनी खेल खेलने की तैयारी में था क्रांति गैंग, दिल्ली का नेता भी था निशाने पर

Thu, 05 Jul 2018 02:36 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली, हरियाणा, जयपुर में खूनी खेल खेलने की तैयारी में था क्रांति गैंग, दिल्ली का नेता भी था निशाने पर
दिल्ली, हरियाणा, जयपुर में खूनी खेल खेलने की तैयारी में था क्रांति गैंग, दिल्ली का नेता भी था निशाने पर
विज्ञापन

- रोहतक की सीआईए-2 द्वारा पकड़े गए इनामी व अन्य ने किया पूछताछ में खुलासा

- रंगदारी नहीं देने वालों की दस दिन के अंदर करनी थी हत्या
- खूनी खेल खेलने के लिए पंजाब से की गई थी हथियारों की खरीददारी

महबूब अली
रोहतक। दिल्ली की स्पेशल सेल यदि क्रांति गैंग के सरगना राजेश भारती, संजीत बिदरो समेत पांच का एनकाउंटर नहीं करती तो दिल्ली ही नहीं हरियाणा, पंजाब में खूनी खेल खेला जाता था। बार-बार कॉल करने बाद भी रंगदारी नहीं देने वाले 15 व्यापारियों की गिरोह को दस दिन में हत्या करनी थी। दिल्ली का एक नेता भी गिरोह के निशाने पर था। पुलिस की पूछताछ में सीआईए-2 द्वारा पकड़े गए क्रांति गैंग के छह सदस्यों ने यह चौंकाने वाला खुलासा किया है। खून खराबा करने के लिए गिरोह के सदस्यों ने पंजाब से हथियार भी खरीद लिए थे।

सीआईए-2 प्रभारी आजाद सिंह और उनकी टीम ने क्रांति गैंग के सक्रिय सदस्य पचास हजारी बहु अकबर पुर निवासी राहुल, झज्जर निवासी चालीस हजार के इनामी कपिल, मुरादपुर टेकना निवासी 25 हजारी अभिषेक समेत छह को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से छह देशी पिस्तौल, कारतूस भी बरामद किए गए।
विज्ञापन


सीआईए के सूत्रों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि राजेश भारती ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब के व्यापारियों से पचास लाख से लेकर एक करोड़ तक की रंगदारी मांगी हुई थी। कुछ ने राजेश को रंगदारी दे दी थी मगर 10 से अधिक व्यापारी रंगदारी नहीं दे रहे थे। उक्त सभी व्यापारियों की दस दिन के अंदर गिरोह के सदस्यों को हत्या करनी थी। इसके लिए गिरोह के सदस्यों ने पंजाब से हथियार भी खरीद लिए थे। यहीं नहीं गिरोह के सदस्यों को दिल्ली के एक नेता पर शक था कि वह गिरोह को पकड़वाने में पुलिस का सहयोेग कर रहा है। उक्त नेता को खुद राजेश भारती ने भी पुलिस से दूर रहने की धमकी दी थी। मगर इससे पूर्व ही दिल्ली की स्पेशल सेल ने राजेश, संजीत, उमेश को एनकाउंटर में मार गिराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




एनकाउंटर के बाद भी दिल्ली में शरण लिए थे गिरोह के फरार अन्य सदस्य
रोहतक। दिल्ली एनकाउंटर के बाद भी क्रांति गैंग के फरार अन्य सदस्य दिल्ली के ही एक फ्लैट में शरण लिए हुए थे। हालांकि कुछ सीधे हिमाचल पहुंच गए थे। रोहतक में पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में यह यह चौंकाने वाला खुलासा किया है।
सीआईए-2 के अधिकारियों के अनुसार पूछताछ में पता चला है कि दिल्ली एनकाउंटर के बाद गिरोह के सदस्य पूरी तरह से डर गए थे। उन्हें भी एनकाउंटर में मरने का डर था। जिसके कारण कुछ सदस्य दिल्ली के एक फ्लैट जबकि कुछ सदस्य हिमाचल पहुंच गए थे। कई दिन तक वहीं पर रहे। एनकाउंटर के बाद दिल्ली में सिर्फ दो दिन तक सदस्य रहे। इसके बाद रोहतक व आसपास क्षेत्र में शरण लिए थे।


कई बार गिरोह के सदस्य भी राजेश भारती बनकर मांगते थे रंगदारी
पूछताछ में गिरोह के सदस्यों ने खुलासा किया है कि कई बार वह भी खुद को राजेश भारती बताकर व्यापारियों से रंगदारी मांगते थे। यहीं नहीं रंगदारी देने में आना कानी करने पर व्यापारी को मारने की धमकी दी जाती थी। कई बार कपिल, उमेश ने भी व्यापारियों से राजेश बनकर रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed