फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   चालक परिचालक को बंधक बनाकर ट्रक लूटने वाले चार दोषियों को कैद

चालक परिचालक को बंधक बनाकर ट्रक लूटने वाले चार दोषियों को कैद

Thu, 01 Mar 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
चालक परिचालक को बंधक बनाकर ट्रक  लूटने वाले चार दोषियों को कैद
चालक-परिचालक को बंधक बनाकर ट्रक लूटने वाले चार दोषियों को सात साल की कैद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश फखरुद्दीन की अदालत ने महम-बेरी रोड पर ट्रक के चालक-परिचालक को बंधक बनाकर लूट के मामले में चार दोषियों को सात साल कैद और 15 हजार रुपये जुर्माना भरने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर दोषियों को अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

अदालत में चले अभियोग के अनुसार 23 जून 2016 को महम थाने में शिकायत दी गई थी। इसमें बताया था कि कार सवार युवकों ने महम बेरी रोड पर चालक और परिचालक को बंधक बनाकर ट्रक लूट लिया। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा निवासी परिचालक शशि ने पुलिस को बताया था कि वह पंजाब के मलेर कोटला संगरूर में ट्रक यूनियन में रहता है। ट्रक पर नाजर खान चालक है। उनका कहना था कि गांव बलंबा के पास कार सवार बदमाशों ने उनकी आंखों पर पट्टी बांधकर कार में बंधक बना लिया था। इसके बाद आरोपी ट्रक लूटकर फरार हो गये थे। बाद में आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान संदीप रिटौली, सोमबीर भाली आनंदपुर, जसबीर विष्णु गार्डन तिलक नगर और मनमोहन निवासी सेक्टर-18 रोहिणी के रुप में हुई थी। फिर रोहतक पुलिस ने आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर लूट के मामले में गिरफ्तार कर चालान पेश किया था। अदालत ने पूरे मुकदमे की सुनवाई के बाद आरोपियों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed