{"_id":"598b66ae4f1c1b97708b45ed","slug":"101502308014-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से टकराकर पलटा ऑटो, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर से टकराकर पलटा ऑटो, छह घायल
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के बावल चौक स्थित ऑटो स्टैंड से सवारी भरकर ले जा रहा एक ऑटो ट्रैक्टर से टकराकर पलट गया। हादसे में छह लोग घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया गया। जानकारी अनुसार ऑटो चालक बुधवार सुबह नौ बजे रेवाड़ी से सवारी भरकर बावल औद्योगिक क्षेत्र जा रहा था। ऑटो में अधिकतर कंपनियों के कर्मचारी थे। बावल रोड पर आईओसी डिपो के पास पहुंचते ही ऑटो ट्रैक्टर से टकरा गया। हादसे में संतुलन बिगड़ने के कारण ऑटो पलट गया। सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि अधिकतर घायलों को फ्रैक्चर था। कुछेक का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। कुछ छुट्टी लेकर जा चुके हैं। वहीं मामले की जांच कर रहे मॉडल टाउन पुलिस ने बताया कि घायलों के बयान लिए जा रहे हैं। मामले की जांच करने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।