फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Councilor said - dug up the roads under the AMRUT scheme, MP said - build roads soon, give details of 10 crore expenditure

पार्षद बोले - अमरूत योजना के तहत सड़कों को खोद डाला, सांसद बोले - जल्द सड़कें बनवाएं, 10 करोड़ खर्च का दें ब्योरा

Thu, 10 Mar 2022 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 02:19 AM IST
विज्ञापन
Councilor said - dug up the roads under the AMRUT scheme, MP said - build roads soon, give details of 10 crore expenditure
विकास भवन में दिशा की बैठक के बाद लोगों की समस्या को सुनते सांसद डॉ. अरविंद शर्मा। अमर उजाला
दिशा की बैठक में आए पार्षद सांसद डॉ. अरविंद शर्मा से बोले- अमरूत योजना के तहत शहर की सड़कों को खोद डाला गया है। इससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। इस पर सांसद ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कहा कि सड़कें बनाने के लिए 10 करोड़ रुपये दिए जा चुके। ठेकेदार को सख्त हिदायत दें और जल्द सड़कें बनवाई जाएं। पीडब्ल्यूडी अफसर अभी तक खर्च हुए पैसों की पूरी रिपोर्ट उपायुक्त और मुझे दें। सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने बुधवार को डीआरडीए के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता।
विज्ञापन

सांसद ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारी दिशा की बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों को गंभीरता से लें। बजट में स्वयं सहायता समूहों के लिए उपलब्ध कराए गए फंड को समूहों के सदस्यों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। विभिन्न गांवों में कराए गए विकास कार्यों की निगरानी के लिए गठित समितियों में गांव के लोगों को शामिल किया जाए, ताकि लोगों में सरकार के प्रति विश्वास बढ़े। इस वर्ष जिले में कृषि भूमि से जल निकासी पर लगभग 52 करोड़ की राशि खर्च की गई है। संबंधित अधिकारी यथाशीघ्र ऐसे गांवों से पानी की निकासी करवाएं, जहां अभी तक फसलों में भरा हुआ है। नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि पहरावर व सुनारिया के अलावा शहर में विकास कार्यों को समय पर पूर्ण करवाया जाए, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। सांसद से पार्षद सुरेश किराड़, पार्षद राधेश्याम ढल, पार्षद पूनम किलोई के प्रतिनिधि सूरजमल किलोई ने सांसद के सामने शहर की सड़कों की समस्या रखी।
विज्ञापन

सांसद ने शहरों की तर्ज पर गांवों में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गांवों के सार्वजनिक स्थलों पर सामुदायिक शौचालय बनवाएं जाएं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रस्तावित कार्यों को निर्धारित अवधि में पूरा कराया जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि स्कूलों में शौचालयों की साफ-सफाई के बेहतर प्रबंध करें। अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जाए। प्रदेश सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूहों के लिए बजट में किए गए प्रावधान को समूहों तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन योजनाओं की समीक्षा की
सांसद ने 30 सितंबर 2021 की बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। दीनदयाल उपाध्याय, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण कौशल योजना, स्वच्छ भारत मिशन, स्वच्छता आंदोलन में जन भागीदारी, कचरा प्रबंधन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण व शहरी, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, डिजिटल इंडिया, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, आयुष्मान भारत, मिड-डे-मील योजना आदि की समीक्षा की।
विकास कार्यों की गति बढ़ाई जाए : मेयर मनमोहन
मेयर मनमोहन गोयल ने बैठक में कहा कि निगम क्षेत्र में विकास कार्यों की गति को बढ़ाया जाए, ताकि लंबित कार्य पूर्ण होने से लोगों को सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि निगम ने विभिन्न कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग को 10 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई है। निगम क्षेत्र में चार एसटीपी एवं 13 बूस्टर प्रस्तावित हैं, जिनका यथाशीघ्र निर्माण करवाया जाए। वाटर वर्क्स संख्या-तीन पर भी कार्य की गति बढ़ाई जाए। शहर से डेयरियां शिफ्टिंग योजना जल्द पूरी हो। शहर में प्लास्टिक से तेल बनाने का संयंत्र लगाने की संभावना तलाशी जाए।
स्वयं सहायता समूह कर रहे हैं अच्छा कार्य : उपायुक्त
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि जिले में 1630 स्वयं सहायता समूह हैं। इनके माध्यम से करीब 17094 गरीब परिवारों को जोड़ा गया है। कुछ समूह अन्य प्रदेशों में जाकर भी अपने उत्पादों की बिक्री कर रहे हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह हरियाणा तालाब प्राधिकरण की हिदायतों के अनुसार गांव के तालाबों की सफाई करवाएं। दिल्ली रोड की मरम्मत के कार्य की गति बढ़ाई जाए।
इन महिला मेट को किया सम्मानित
सांसद ने मनरेगा महिला मेट को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। प्रशस्तिपत्र प्राप्त करने वालों में कलानौर खंड के बसाना गांव निवासी महिला मेट सुदेश, लाखन माजरा खंड के खरैंटी गांव निवासी कविता, महम खंड के निंदाना गांव निवासी दर्शना, मोखरा पाना खेड़ी निवासी रतनी देवी, सांपला खंड के कारौर गांव निवासी सुमन, रोहतक खंड के करौंथा गांव निवासी सीता, रिठाल फौगाट निवासी मीनाक्षी, सिंहपुरा खुर्द निवासी संतोष, भगवतीपुर निवासी सुशीला, रुड़की निवासी प्रीति, डोभ निवासी सीमा व पूनम, कबूलपुर निवासी सीमा, बहुअकबरपुर निवासी सुमन व सीमा हैं।
पार्षदों को भी बुलाया जाए, ताकि हकीकत पता चले
सांसद ने उपायुक्त से कहा कि आगे से बैठक में पार्षदों को भी बुलाया जाए। वजह, पार्षद अपने क्षेत्र में होने वाले हर काम पर सतत नजर रखते हैं। जनता से सबसे ज्यादा यही जुड़े रहते हैं। इसलिए आगे से बैठक में पार्षदों को भी बुलाया जाए।
जनता से जुड़े कामों में देरी नहीं होनी चाहिए
जनता से सीधे जुड़े कामों में देरी नहीं होनी चाहिए। यदि देरी हो रही है, तो प्रशासन सख्ती बरतेगा। अब अमृत योजना कार्यों में और तेजी आएगी। यह केंद्र की योजना है और योजनाबद्ध तरीके से प्रशासन की देखरेख में धनराशि खर्च की जा रही है। यह बात सांसद ने प्रेसवार्ता में कही। सांसद ने कहा कि बजट में मुख्यमंत्री ने समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखा है। हर वर्ग के लिए बजट में कोई न कोई प्रावधान है। पुरानी पेंशन नीति कि बहाली के सवाल पर कहा कि समय-समय पर सरकार विभिन्न विषयों पर विचार करती है और निर्णय लिए जाते हैं। जनता के हित से जुड़े कार्यों में अनावश्यक देरी होती है, तो उसमें सख्ती लाजमी है।
बैठक में ये रहे मौजूद
मेयर मनमोहन गोयल, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, नगर निगम आयुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़, एडीसी महेंद्रपाल, एसडीएम राकेश कुमार, श्वेता सुहाग व प्रदीप अहलावत, नगराधीश मोहित महराना, सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला, जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव गुप्ता, अधिशासी अभियंता रोहित कुमार, बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता एके यादव, कार्यकारी अभियंता मेहताब सिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय बंसल, जिला राजस्व अधिकारी कनब लाकड़ा, परियोजना अधिकारी दर्शन राठी आदि मौजूद रहे।
यह बोले लोग
सितंबर 2021 में हुई बारिश से कपास व बाजरे की फसल खराब हो गई थी। प्रदेश सरकार ने स्पेशल गिरदावरी के आदेश दिए थे। मगर तहसील प्रशासन ने आज तक सूची जारी नहीं की है और न उचित मुआवजा दिया है।
- संदीप कुमार, गांव मोखरा
बिजली निगम नौनंद में सब स्टेशन बनवा रहा है, जिसे रोका जाए। सब स्टेशन बनने के बाद गांव में काफी दिक्कत पैदा होगी। इससे लोग विरोध कर रहे हैं और विभाग सब स्टेशन बनाने पर तुला है।

- जगबीर, नौनंद
किलोई में दूषित पानी की आपूर्ति की काफी समय से समस्या चली आ रही है। अधिकारियों से कई बार फरियाद कर चुके हैं, मगर कोई राहत नहीं मिल रही। लोगों के शुद्ध पेयजल दिलवाया जाए।
- सूबेदार, किलोई
छारा-कुताना के बीच का रास्ता काफी खराब है। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। लोगों की राहत के लिए जल्द सड़क बनवाई जाए।
- कप्तान शर्मा, छारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed