{"_id":"682cea796d10680ca306df17","slug":"chief-minister-flying-squad-raid-767-fake-ncert-books-seized-rohtak-news-c-17-roh1019-656941-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा, एनसीईआरटी की 767 नकली किताबें जब्त कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा, एनसीईआरटी की 767 नकली किताबें जब्त कीं
विज्ञापन
20सीटीके24...पावर हाऊस पर एक बुक डिपो पर एनसीईआरटी की नकली किताबों की जांच करती मुख्यमंत्री उड़
रोहतक। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मंगलवार को रोहतक के मॉडल टाउन स्थित संसार बुक डिपो से एनसीईआरटी की 767 नकली किताबें जब्त की हैं। दुकानदार एनसीईआरटी के नाम पर नकली मार्का की पुस्तकें बेच रहा था। सीएम फ्लाइंग टीम ने थाना सिविल लाइन में पुस्तक विक्रेता के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दी है। बुक डिपो संचालक पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बताया कि पंडित नेकी राम कॉलेज के सामने संसार बुक डिपो पर एनसीईआरटी के नाम पर नकली किताबें बेचने की सूचना मिली थी। एनसीईआरटी के सहायक उत्पादन अधिकारी ओमप्रकाश और अश्विनी कुमार, जिला शिक्षा विभाग से लिपिक नवीन कुमार, सिविल लाइन थाने के एसआई कर्मवीर आदि की टीम गठित की गई।
दोपहर बाद टीम संसार बुक डिपो पर पहुंची तो वहां पर दुकान का कर्मचारी अमित कुमार मिला। अमित ने बताया कि उनका मालिक पाकस्मा निवासी कृष्ण किसी काम से बाहर गए हुए हैं। टीम को दुकान से एनसीईआरटी की 767 नकली किताबें मिलीं। इन किताबों पर वाटर मार्क पेपर नहीं था।
विज्ञापन
दस्ते ने सभी पुस्तकें जब्त कर लीं। कर्मचारी ने पूछताछ में बताया कि वह तो केवल दुकान पर पुस्तक मालिक के कहने पर बेचता है। इससे ज्यादा उसे कुछ नहीं पता। टीम ने पाकस्मा निवासी कृष्ण के खिलाफ थाने में शिकायत दी है।
-- -- -- -- -- --
एनसीईआरटी के नाम पर नकली किताबें बेचने की शिकायत के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की सूचना पर कार्रवाई की गई है। यहां पर किताबों पर वाटर मार्क पेपर नहीं था।
- ओमप्रकाश, सहायक उत्पादन अधिकारी।
-- -- -- -- -- -
एनसीईआरटी और जिला शिक्षा विभाग की ओर से नकली किताबें बेचने की शिकायत दी गई है। शिकायत के आधार धोखाधड़ी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
- अंकिता, सिविल लाइन थाना प्रभारी।