फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A young man was forced to drink alcohol, then held hostage and beaten; a case has been filed against the notorious Bhandar.

Rohtak News: युवक को शराब पिलाई फिर बंधक बनाकर पीटा, कुख्यात भंडर के खिलाफ केस

Fri, 24 Oct 2025 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
A young man was forced to drink alcohol, then held hostage and beaten; a case has been filed against the notorious Bhandar.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। जिले के खिड़वाली गांव के युवक को चार युवकों ने पहले शराब पिलाई इसके बाद बंधक बनाकर पीटा। सिर पर रिवाॅल्वर का बट मारा। पुलिस ने जमानत पर जेल से बाहर आए गांव के युवक नवीन उर्फ भंडर सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। भंडर जिला पुलिस का वांछित अभियुक्त रहा है। तीन साल पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।
पुलिस को दी शिकायत में खिड़वाली गांव निवासी अंकित ने बताया कि उसके पास सात दिन पहले नवीन उर्फ भंडर का फोन आया था। बोला-तुझ से मिलना है, घर से बाहर आ जा। इसके बाद उसे बाइक पर बैठा लिया, बोले-वहां जाकर बात करेंगे। पांच मिनट बाद रास्ते में जब दोबारा पूछा कि कहां लेकर जा रहे हो। घर में मां अकेली है। यह पूछते ही पीछे बैठे नवीन उर्फ भंडर ने रिवाॅल्वर तान दिया।
विज्ञापन

बोला-चुपचाप बैठा रह, नहीं तो गोली मार दूंगा। इसके बाद सिर में रिवाॅल्वर का बट मारा। इससे वह बेहोश हो गया। जब होश आया तो नवीन उर्फ भंडर, अंकुश उर्फ बुढ्टी, रोहतास उर्फ काना, बलराम उर्फ बल्लू और एक अन्य व्यक्ति शराब पी रहे थे। उसे भी जबरदस्ती शराब पिलाई। थोड़ी देर बाद अज्ञात व्यक्ति चला गया। चारों ने उसे बांधकर केबल से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन उर्फ भंडर और रोहतास उर्फ काना ने पिस्टलों के बट सिर पर मारना शुरू कर दिए। काफी देर पीटने के बाद आरोपियों ने उसके ताऊ के लड़के गोलू उर्फ आकाश को कहा कि चाचा के लड़के अंकित को बचा सकता है तो बचा ले। भंडर ने न केवल वीडियो बनवाया बल्कि गालियां भी दीं। थोड़ी देर बाद विकास उर्फ ढील्ला, दीपक कमांडो और दो-तीन अन्य युवक आए और आरोपियों से छुड़वाया।
पुलिस को शिकायत दी तो जान से मार दूंगा
अंकित ने पुलिस को बताया कि उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। इसके बाद भंडर का फोन आया। बोला-पुलिस को कुछ बताया तो जान से मार दूंगा। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों से उसे जान का खतरा बना हुआ है। आरोपी भंडर जिला पुलिस का हिस्ट्रीशीटर रहा है।

पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, भंडर के खिलाफ 15 केस दर्ज हैं। इसमें हत्या का प्रयास, लूट, स्नैचिंग, डकैती, फायरिंग करने व अवैध हथियार रखने के मामले हैं। उसके ऊपर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। सीआईए द्वितीय ने उसे 2022 में गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed