फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   20 thousand passengers with the help of 55 buses, rural area service closed

Rohtak News: 55 बसों के सहारे 20 हजार यात्री, ग्रामीण क्षेत्र सेवा बंद

Sun, 08 Dec 2024 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
20 thousand passengers with the help of 55 buses, rural area service closed
रोहतक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए सोमवार को सुबह रोहतक बस स्टैंड से 183 में से 90 बसें पानीपत जाएंगी। इसमें से 35 बसें प्रशासन ने सेल्फ हेल्प ग्रुप के लिए मांगी है, बाकी 55 बसें कार्यकर्ताओं के लिए भाजपा के जिला अध्यक्ष ने मांगी है। यह बसें शाम तक ही वापस आएंगी। 40 बसें जींद भेज दी गई है। अब रोहतक डिपाे के पास करीब 55 से 57 बसें ही उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

ऐसे में ग्रामीण इलाकों बस सेवा पूरी तरह बंद कर दी गई है। इसके अलावा गुड़गांव, दिल्ली, हरिद्वार अंबाला, चंडीगढ़, जम्मू आदि दूर दराज को जाने वाली बसों के फेरे भी कम किए गए हैं। बसें कम होने के कारण यात्रियों को समस्या हो सकती है। इसके अलावा जिस ओर सवारियां अधिक होंगी उस ओर फेरे लगवाए जाएंगे। पानीपत से कार्यक्रम बात शाम को सात बजे तक डिपो में दोबारा से यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


रोजाना करते हैं 20 हजार यात्री सफर
रोहतक डिपो से रोजाना करीब 20000 हजार यात्री सफर करते हैं। इसमें 10000 हजार यात्री लोकल ग्रामीण इलाके होते हैं। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी शामिल हैं। इसके अलावा दूर दराज की रूटों पर लोग यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 घंटे रहेगी यात्रियों को दिक्कत
नौ दिसंबर सोमवार को यात्रियों को करीब 12 घंटे समस्या रहेगी। क्योंकि बसें सुबह से उपलब्ध नहीं होंगी। शाम सात बजे के बाद जाकर बसें अपनी-अपनी रूटों पर सुचारू होंगी। ऐसे में ग्रामीण इलाकों में सफर करने वाले यात्रियों के निजी बसों का सहारा लेना पड़ेगा।






ग्रामीण रूटों पर बस सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेगी। करीब 55 से 57 बसें यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगी। दूर-दराज जाने वाले यात्रियों के लिए भी बसें कम चलेंगी।

-सुरेंद्र सिवाच, वर्कशॉप मैनेजर, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed