फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Young students should prepare themselves in line with skill-based opportunities: Vice-Chancellor

कौशल आधारित संभावनाओं के अनुरूप खुद को तैयार करें युवा विद्यार्थी : कुलपति

Mon, 21 Sep 2026 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 21 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Young students should prepare themselves in line with skill-based opportunities: Vice-Chancellor
दीक्षारंभ कार्यक्रम संपन्न होने के बाद एकजुट विद्यार्थी व स्टाफ। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से संबद्ध कृषि महाविद्यालय बावल में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए आयोजित 14 दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज ने कहा कि वर्तमान समय में कौशल, नवाचार और उद्यमिता युवाओं के लिए नए अवसर उपलब्ध करा रहे हैं। विद्यार्थियों को डिग्री तक सीमित न रहकर कौशल आधारित संभावनाओं के अनुरूप खुद को तैयार करना चाहिए।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यजीत ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, कृषि शिक्षा के व्यावहारिक पक्ष, प्रयोगशालाओं, क्षेत्रीय गतिविधियों और सामाजिक जिम्मेदारियों से परिचित कराना था। विद्यार्थियों को महाविद्यालय के इतिहास, उपलब्धियों और कृषि स्नातकों के लिए अनुसंधान, सरकारी सेवाओं व उद्योगों में उपलब्ध कॅरिअर अवसरों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लाइव पेंटिंग, नाटक, नुक्कड़ नाटक और संगीत जैसी सांस्कृतिक गतिविधियां हुईं। विद्यार्थियों ने उद्यान विज्ञान, मृदा विज्ञान, कीट विज्ञान, पादप रोग विज्ञान, कृषि अभियांत्रिकी, बीज विज्ञान, खाद्य विज्ञान और पशुपालन की प्रयोगशालाओं का दौरा किया। क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र और कृषि विज्ञान केंद्र में नई कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को एआई आधारित कृषि, सटीक खेती, फसल निगरानी, कृषि आंकड़ों, सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य, नागरिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण के बारे में भी बताया गया। समापन पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए परिसर को स्वच्छ रखने और पर्यावरण हितैषी गतिविधियां अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed