{"_id":"6ab02c549b097d2c9a048895","slug":"illegal-oil-storage-busted-one-person-detained-and-4000-liters-of-petrol-diesel-and-thinner-seized-rewari-news-c-198-1-rew1001-245797-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अवैध तेल भंडारण का भंडाफोड़, एक हिरासत में, 4 हजार लीटर पेट्रोल, डीजल व थिनर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अवैध तेल भंडारण का भंडाफोड़, एक हिरासत में, 4 हजार लीटर पेट्रोल, डीजल व थिनर जब्त
Mon, 21 Sep 2026 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
भवाड़ी में मौके से बरामद ड्रम। संवाद
रेवाड़ी। पुलिस ने बावल रोड स्थित भवाड़ी गांव में तेल के अवैध भंडारण और बिक्री का खुलासा किया है। रविवार को सीआईए रेवाड़ी और मॉडल टाउन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा डालकर चार हजार लीटर अवैध तेल और थीनर बरामद किया। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
छापेमारी के दौरान मौके से नौ ड्रमों में करीब 2100 लीटर पेट्रोल बरामद हुआ। इसके अलावा दो ड्रमों में करीब 540 लीटर डीजल और छह ड्रमों में करीब 1300 लीटर थीनर मिला। मौके से 26 बड़े खाली ड्रम भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बावल रोड पर कई बड़ी तेल कंपनियों के डिपो स्थित हैं। इनमें आईओसी और बीपीसीएल समेत छह से अधिक तेल डिपो शामिल हैं। ऐसे में पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि बरामद पेट्रोल और डीजल मौके तक कैसे पहुंचा। पुलिस को आशंका है कि तेल डिपो से निकलने वाले टैंकरों से तेल चोरी कर उसे अवैध रूप से आगे बेचा जा रहा हो सकता है। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से करीब एक सप्ताह पहले भी गांव गुजरीवास में अवैध तेल के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। उस दौरान पुलिस ने मौके से करीब 1170 लीटर पेट्रोल और डीजल बरामद किया था। लगातार सामने आ रहे मामलों के बाद पुलिस अब तेल के अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। इससे पहले करनावास क्षेत्र में भी पुलिस ने तेल चोरी और अवैध भंडारण से जुड़े मामले में कार्रवाई की थी।
स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जांच:
भवाड़ी गांव में हुई कार्रवाई के बाद पुलिस बरामद तेल के स्रोत, उसके भंडारण और संभावित सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अवैध रूप से जमा किए गए तेल को कहां और किसे सप्लाई किया जाना था। इसके अलावा खाली ड्रमों के इस्तेमाल और यहां तेल पहुंचने के माध्यम की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।
वर्जन
तेल चोरी और अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क पर पुलिस की नजर है। ऐसे गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नागरिक अपने आसपास हो रही अवैध गतिविधि की जानकारी दें ताकि कार्रवाई की जा सके। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।-हेमेंद्र मीणा, पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी।