फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Instead of making comments about the Chief Minister, the Congress should reflect on its political direction: Dr. Vandana.

मुख्यमंत्री पर टिप्पणी की जगह कांग्रेस को राजनीतिक दिशा पर करना चाहिए विचार : डॉ. वंदना

Mon, 21 Sep 2026 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 21 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Instead of making comments about the Chief Minister, the Congress should reflect on its political direction: Dr. Vandana.
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पार्ट टाइम मुख्यमंत्री कहने पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर रेवाड़ी भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सक्रियता को केवल राजनीतिक दौरे के रूप में देखना उचित नहीं है।
विज्ञापन

पोपली ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार प्रदेश के लोगों से संवाद करते हैं और उनकी समस्याओं को सुनने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का दायित्व केवल कार्यालय तक सीमित नहीं होता, बल्कि जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना भी इसका हिस्सा है।
विज्ञापन


कहा कि नायब सिंह सैनी प्रदेश के साथ-साथ पार्टी के कार्यक्रमों में भी भाग लेते हैं। ऐसे में उनके दूसरे राज्यों के दौरों को लेकर सवाल उठाना कांग्रेस की राजनीतिक सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मुख्यमंत्री की सक्रियता पर टिप्पणी करने के बजाय अपनी राजनीतिक दिशा पर विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. पोपली ने कहा कि राजनीतिक बयानबाजी के बजाय जनता के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से मिल रहे हैं और अधिकारियों के साथ संवाद कर समस्याओं के समाधान की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने दीपेंद्र हुड्डा के बयान को राजनीतिक टिप्पणी बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की कार्यशैली का आकलन जनता अपने स्तर पर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed