{"_id":"6ab02c226bcf534cc6035785","slug":"main-accused-in-illegal-petrol-and-diesel-storage-case-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-245795-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Mon, 21 Sep 2026 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
बावल। अवैध रूप से पेट्रोल और डीजल का भंडारण करने के मामले में कसौला थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के गांव बोडाकी चमरावली निवासी एवं वर्तमान में गांव कारनावास निवासी इंद्रजीत भाटी है।
एसपी कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 11 सितंबर को सीआईए को सूचना मिली थी कि गांव गुजरीवास में रिशाल उर्फ मोनू के खेत में एक प्लॉट में खड़ी पिकअप गाड़ी में पेट्रोल और डीजल से भरे ड्रम रखे हुए हैं।
सूचना पर पुलिस ने खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक दीपक कुमार को साथ लेकर मौके पर छापा मारा। वहां से पांच बड़े ड्रम, दो प्लास्टिक कैन में करीब 730 लीटर पेट्रोल और 440 लीटर डीजल, दो छोटी मोटर, पाइप और दो बड़े कीप बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
जांच के बाद मुख्य आरोपी इंद्रजीत भाटी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।