फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fourth accused involved in Nisar murder case arrested.

Rewari News: निसार हत्याकांड में शामिल चौथा आरोपी गिरफ्तार

Mon, 21 Sep 2026 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 21 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fourth accused involved in Nisar murder case arrested.
धारूहेड़ा। पुलिस ने निसार हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी धारूहेड़ा के वार्ड 7 निवासी है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग की एक गाड़ी व एक बाइक को बरामद कर चुकी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 6 सितंबर को थाना धारूहेड़ा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव भटसाना स्थित एक डेयरी फार्म में मिट्टी के नीचे एक शव दबा हुआ है। सूचना पर मौके पर मौजूद एक महिला की निशानदेही पर जब मिट्टी हटाई गई तो मानव शरीर का अंग दिखाई दिया।
विज्ञापन

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीन ऑफ क्राइम टीम को तुरंत मौके पर बुलाया गया और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में गड्ढे की खुदाई करवाई गई, जहां से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाते हुए नमक, मिट्टी और कपड़े इत्यादि अपने कब्जे में लिए। पुलिस के निरंतर प्रयासों के बाद मृतक की शिनाख्त खैरथल-तिजारा निवासी निसार के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

8 सितंबर को मृतक के पिता जमील ने पुलिस को दिए अपने बयानों में बताया था कि निसार 5 सितंबर को मजदूरी के लिए घर से तिजारा गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 4 नामजद आरोपियों सहित उनके अन्य साथियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की संबंधित धाराओं के तहत थाना धारूहेड़ा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed